लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या, साल की शुरुआत से मारे जा चुके हैं 15 जर्नलिस्ट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 11, 2019 17:59 IST

स्थानीय टोलो न्यूज के मुताबिक महिला पत्रकार की हत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल की शुरुआत में बम धामाके की श्रृंखला में कुल 15 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। उनमें नौ की हत्या एक ही दिन में की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में अज्ञात हमलावर ने महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका मीना मंगल तीन स्थानीय टीवी नेटवर्क्स के साथ न्यूज प्रजेंटर के तौर पर काम कर चुकी थीं।

अफगानिस्तान में एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई। इस बार महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतका का नाम मीना मंगल बताया जा रहा है। अफगानिस्तान में वह तीन स्थानीय टीवी नेटवर्क्स के साथ न्यूज प्रजेंटर के तौर पर काम कर चुकी थीं।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक महिला पत्रकार वहां की संसद की सांस्कृतिक सलाहकार की भूमिका में भी थीं। किसी अज्ञात बंदूकधारी ने काबुल के पूर्वी हिस्से में बीते रविवार को उन्हें गोली मारी।

स्थानीय टोलो न्यूज के मुताबिक महिला पत्रकार की हत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल की शुरुआत में बम धामाके की श्रृंखला में कुल 15 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। उनमें नौ की हत्या एक ही दिन में की गई थी।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय ने अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा संसदीय सलाहकार को मारे जाने की पुष्टि की है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा, ''संसद के सांस्कृतिक आयोग की सलाहकार मीना मंगल की शहर के 8वें पुलिस जिले में सुबह लगभग 7:20 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई।''

रहीमी ने आगे कहा कि मंगल को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अब तक किसी भी व्यक्ति या समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मीना मंगल ने हाल में सोशल मीडिया के जरिये उन्हें मिल रही मौत की धमकियों के बारे में अवगत कराया था। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और महिलाओं और लड़कियों के मुद्दों पर लगातार काम कर रही थीं। वह उनके हक के लिए मुखर होकर आवाज उठा रही थीं। 2017 में उन्होंने अरेंज मैरिज के लिए मजबूर किये जाने और तलाक से गुजरने के बारे में लिखा था।

मीना मंगल स्थानीय एरियाना टीवी, पश्तो भाषा के समाचार चैनल लामार और शमशाद टीवी के लिए बतौर एंकर काम किया था। चश्मदीदों के मुताबिक बंदूकधारी एक बाजार में जहां मीना मंगल थीं, वहां मोटरसाइकिल पर आए थे। पहले उन्होंने हवा में गोलियां चलाई और फिर मंगल को गोली मार दी।

टॅग्स :अफगानिस्तानक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा