लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: विश्वविद्यालय में पढ़ाई पर लगे बैन के विरोध में सड़कों पर उतरीं लड़कियां, रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: December 25, 2022 15:12 IST

इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था जिसमें एक कक्षा में कुछ लड़कियां बैठे हुए रो रही थी। वीडियो को लेकर यह दावा किया गया है कि उन्हें इस बात का दुख था कि तालिबान के आदेश के बाद अब वे विश्वविद्यालय में पढ़ाई नहीं कर पाएगी। ऐसे में इस गम में वे रो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में विरोध कर रही लड़कियों पर तालिबानी सुरक्षा बलों ने वॉटर कैनन चलाया है। ये लड़कियां विश्वविद्यालय में लगे पढ़ाई के बैन के विरोध में प्रदर्शन किया है। इस दौरान लड़कियों ने जमकर नारेबाजी भी की और अपना विरोध दर्ज किया है।

काबुल:अफगानिस्तान की महिलाओं ने विश्वविद्यालय में पढ़ाई पर रोक के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया है। ऐसे में राजधानी काबुल समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों के बाहर शनिवार को खूब विरोध प्रदर्शन हुआ है। 

ऐसे में तालिबान के सुरक्षा बलों ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की है और उन पर कैनन भी चलाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें तालिबानी सुरक्षा बलों द्वारा महिलाओं पर कैनन से पानी का बौछार करते हुए देखा गया है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ लड़कियां एक जगह पर खड़ी और दूर से उन पर वाटर कैनन चलाया जा रहा है। घटनास्थल में भारी तादात में लड़कियां खड़ी और विरोध कर रही है, इस बीच सामने से आ रही एक लड़की पर तालिबानी सुरक्षा बलों द्वारा पानी का बौछारा मारते हुए देखा गया है। 

इसके बाद वीडियो के अगले हिस्से में लड़कियों को नारे लगाते हुए भी देखा गया है। ये लड़कियां दूर खड़ी होकर अपना विरोध दर्ज कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक कक्षा में कुछ लड़कियों को रोते हुए भी देखा गया था। ये लड़कियां विश्वविद्यालय में लगे इनकी पढ़ाई के बैन पर रो रही थी। 

करीब 150 से भी ज्यादा महिलाएं कर रही थी विरोध- प्रदर्शन में शामिल महिला

इन महिलाओं ने काबुल सहित प्रमुख शहरों में विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की है। ऐसे में उन्हें काबू करने के लिए तालिबानी सुरक्षा बलों ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और उन पर पानी बौछार किया है। 

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी शहर हेरात में शनिवार को दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने विरोध करने के लिए प्रांतीय गवर्नर के घर के लिए जा रही थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी और उन पर वॉटर कैनन का बौछार किया है।  

यही नहीं प्रदर्शन में शामिल महिला मरियम ने बताया कि इस प्रदर्शन में करीब 150 से भी ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया था। उनके अनुसार, ये महिलाएं देश के अलग-अलग कोने से आई थी। ऐसे में उनके प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने महिलाओं से मारपीट भी की थी।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा