लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: हिजाब न पहनने वाली लड़कियों को यूनिवर्सिटी गेट पर रोका गया, जानिए पूरी वजह...

By विशाल कुमार | Updated: February 6, 2022 15:36 IST

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में काबुल के राणा यूनिवर्सिटी के बाहर कुछ लड़कियों को प्रवेश करने से रोका जा रहा है और वे बाहर ही खड़ी दिखाई जा रही हैं जबकि उन्होंने हिजाब नहीं पहना है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में हिजाब का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।राणा यूनिवर्सिटी के बाहर कुछ लड़कियां खड़ी दिखाई जा रही हैं और उन्होंने हिजाब नहीं पहना है।

काबुल: एक तरफ जहां कर्नाटक में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनकर स्कूल आने पर विवाद हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ तालिबान के कब्जे में हो चुके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित राणा यूनिवर्सिटी में हिजाब या बुर्का पहने बिना आने वाली छात्राओं को यूनिवर्सिटी के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में काबुल के राणा यूनिवर्सिटी के बाहर कुछ लड़कियों को प्रवेश करने से रोका जा रहा है और वे बाहर ही खड़ी दिखाई जा रही हैं जबकि उन्होंने हिजाब नहीं पहना है।

बता दें कि, अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद से संगठन ने 1990 के दशक का तालिबान शासन अपनाने के बजाय इस बार लड़कियों की पढ़ाई पर पाबंदी नहीं लगाई है लेकिन लड़के और लड़कियों को अलग-अलग पढ़ाने का आदेश दिया है। तालिबान के शासन की पहली अवधि 1996 और 2001 के बीच के दौरान महिलाओं को शिक्षा हासिल करने से रोक दिया गया था।

इसके साथ ही इस बार तालिबान ने भले ही हिजाब अनिवार्य करने का आदेश न दिया हो लेकिन स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से देश के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों काबुल, हेरात और बल्ख के 229 प्रोफेसर देश छोड़कर जा चुके हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानसोशल मीडियाKabul
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल