लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की लड़की की बहादुरी, मां-बाप के हत्यारे तालिबानी आतंकियों को AK-47 से भून डाला

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2020 13:51 IST

अफगानिस्तान की कमर गुल की बहादुरी के चर्चे इन दिनों पूरी दुनिया में हो रहे हैं। कमर गुल के मां-बाप की तालिबानी आतंकियों ने हत्या कर दी, इसके बाद गुल ने अकेले ही दो आतंकियों को मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान की कमर गुल ने अपने मां-बाप की हत्या का बदला लेते हुए दो आतंकियों को मार गिरायाघर में रखे एक-47 से गुल ने आतंकियों पर अकेले ही धावा बोल दिया, दो मारे गए, जबकि कई घायल हुए

अफगानिस्तान की एक लड़की कमर गुल की बहादुरी की चर्चा इन दिनों पूरी दुनिया में हो रही है। इस लड़की ने अपने मां-बाप की हत्या का बदला लेने के लिए तालिबानी आतंकियों के खिलाफ जो कदम उठाया, उससे सभी हैरान रह गए हैं। दरअसल, सरकार का समर्थन करने के लिए कमर गुल के मां-बाप की आतंकियों ने घर से बाहर खींच कर हत्या कर दी थी। 

इसके बाद गुल ने भी इसका बदला लेते हुए वहीं एके-47 से दो आतंकियों को मार गिराया और कई आतंकियों को बुरी तरह घायल कर दिया। ये घटना पिछले हफ्ते की है, जब कुछ आतंकी कमर गुल के घर में आ धमके। कमर गुल घोर प्रांत में एक गांव में रहती है।

न्यूज एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार आतंकी गुल के पिता को खोज रहे थे। स्थानीय पुलिस प्रमुख हबिबुररहमान मालेकजादा ने बताया कि गुल के पिता सरकार के समर्थक थे, इसलिए तालिबानी आतंकी उनकी तलाश में गुल के घर तक आए थे। आतंकियों ने पिता को घर से खींचते हुए बाहर निकाला।

मालेकजादा के अनुसार जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो आतंकियों ने दोनों को घर के बाहर गोली मार दी। पुलिस प्रमुख ने बताया, 'कमर गुल घर के अंदर थी। उसने परिवार के पास मौजूद एके-47 को उठाया और सबसे पहले उन दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया, जिन्होंने उसके माता-पिता को पारा था। साथ ही कई आतंकियों को घायल भी कर दिया।'

बताया जा रहा है कि कमर गुल की उम्र 14 से 16 साल के बीच हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाद में कई और आतंकी भी घर पर हमला करने के लिए आए लेकिन कुछ गांव वालों और सरकार समर्थक हथियारबंद लोगों ने उन पर फायरिंग करते हुए उन्हें भगा दिया।

इस बीच सोशल मीडिया पर गुल की बहादुरी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं और उसे 'हीरो' बताया जा रहा है। गुल की हाथ में एके-47 लिए और सिर में स्कार्फ बांधे हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि गुल की बहादुरी के बाद 40 से अधिक आंतकवादियों ने हमला किया था। फिलहाल, अफगान के सुरक्षाबल कमर गुल और उसके भाई को किसी सुरक्षित स्थान पर ले गए हैं। 

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा