लाइव न्यूज़ :

अफगानी झंडा को लेकर प्रदर्शन, तालिबान ने चलाई गोली, तीन की मौत, छह घायल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 18, 2021 21:24 IST

लोगों ने तालिबान के झंडे को उतार दिया। तालिबान ने अपने कब्जा वाले क्षेत्रों में अपने झंडे लगा दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने पश्चिम समर्थित सरकार के अफगान अधिकारियों से मुलाकात की जिसे उसने अपदस्थ किया है।काबुल के उत्तर में स्थित पंजशीर घाटी के वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि वहां संभावित विपक्षी हस्तियों ने बैठक की। नदर्न एलायंस लड़ाकों का गढ़ है जिसने 2001 में तालिबान के खिलाफ अमेरिका का साथ दिया था।

काबुलः अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पूर्वी शहर जलालाबाद में दर्जनों लोग राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एकत्र हुए। 1919 में उसी दिन ब्रिटिश शासन का अंत हुआ था। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज के समर्थन में नंगेरहार लालपुरा जिले में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में तीन लोगों की मौत हुई है। 

लोगों ने तालिबान के झंडे को उतार दिया। तालिबान ने अपने कब्जा वाले क्षेत्रों में अपने झंडे लगा दिए हैं। वीडियो फुटेज में तालिबान लड़ाकों को हवा में गोलियां चलाते हुए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए डंडे बरसाते हुए देखा जा सकता है।

पूर्वी शहर जलालाबाद में बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तालिबान की हिंसक कार्रवाई में कम से कम तीन व्यक्ति की मौत हो गई। इस बीच तालिबान ने पश्चिम समर्थित सरकार के अफगान अधिकारियों से मुलाकात की जिसे उसने अपदस्थ किया है।

एक स्थानीय समाचार एजेंसी के रिपोर्टर बबरक अमीरज़ादा ने कहा कि उन्हें और एक अन्य एजेंसी के टीवी कैमरामैन के साथ तालिबान ने मारपीट की क्योंकि उन्होंने इस घटना को कवर करने की कोशिश की थी। एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जलालाबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तालिबान की हिंसक कार्रवाई में कम से कम तीन व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

स्वास्थ्य अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। इस बीच, काबुल के उत्तर में स्थित पंजशीर घाटी के वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि वहां संभावित विपक्षी हस्तियों ने बैठक की। वह क्षेत्र नदर्न एलायंस लड़ाकों का गढ़ है जिसने 2001 में तालिबान के खिलाफ अमेरिका का साथ दिया था।

यह एकमात्र प्रांत है जो अभी तक तालिबान के नियंत्रण से दूर है। वहां मौजूद लोगों में अपदस्थ सरकार के सदस्य भी शामिल थे। उनमें उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह भी थे जिन्होंने ट्विटर पर दावा किया कि वह देश के राष्ट्रपति हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या उनकी योजना तालिबान को चुनौती देने की है।

अफगान महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए तालिबान से अपील

अमेरिकी विदेश विभाग ने अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को लेकर चिंता जताते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है जिस पर करीब दो दर्जन देशों के हस्ताक्षर हैं। इसके साथ ही अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ लोगों से ‘उनकी सुरक्षा की गारंटी" देने का आग्रह किया गया है। बुधवार को जारी किए गए इस बयान पर अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और 18 अन्य देशों ने हस्ताक्षर किए हैं।

इसमें कहा गया है कि तालिबान द्वारा नियंत्रण किए जाने के मद्देनजर बयान पर हस्ताक्षर करने वाले देश अफगान महिलाओं के "शिक्षा, काम और आवाजाही की स्वतंत्रता के अधिकारों" के बारे में "काफी चिंतित" हैं। बयान में कहा गया है कि अफगान महिलाओं और लड़कियों के साथ ही सभी अफगान नागरिक सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने के हकदार हैं।

इसमें कहा गया है, "किसी भी प्रकार के भेदभाव और दुर्व्यवहार पर रोक लगनी चाहिए। हम, अंतरराष्ट्रीय समुदाय, मानवीय सहायता के साथ उनकी सहायता और समर्थन के लिए तैयार हैं...।’’ बयान में आगे कहा गया है कि दुनिया इस बात की बारीकी से निगरानी करेगी कि कोई भी भविष्य की सरकार उन अधिकारों और स्वतंत्रता को कैसे सुनिश्चित करती है जो पिछले 20 वर्षों के दौरान अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गए हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकातालिबानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा