लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट के बाहर फिर बम धमाका, आतंकियों ने इस बार रॉकेट से किया गया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2021 19:57 IST

अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट (Afghanistan Kabul Airport) के पास एक बार फिर हमले की ख़बर आई है. इस बार रॉकेट से हमला किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला रविवार शाम काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport Bomb Blast) के पश्चिम में रिहायशी इलाके खाज-ए-बुगरा में हुआ है.

Open in App

अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट (Afghanistan Kabul Airport) के पास एक बार फिर हमले की ख़बर आई है. इस बार रॉकेट से हमला किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला रविवार शाम काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport Bomb Blast) के पश्चिम में रिहायशी इलाके खाज-ए-बुगरा में हुआ है. इससे से पहले आत्मघाती हमले में 170 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हैं. पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. अफगान पुलिस के मुताबिक रॉकेट एयरपोर्ट के उत्तर पूर्वी इलाके में गिरा. अफगानिस्तान के स्वास्थय मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने भी धमाके ही पुष्टि की है. इससे पहले गुरुवार शाम एयरपोर्ट के पास 2 फिदायीन हमले हुए थे.

इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक घर से धुंआ उठा हुआ देखा जा रहा है. अमेरिकी विदेश विभाग ने खुफिया जानकारी के आधार पर चेतावनी देते हुए कहा था कि अमेरिकी नागरिकों को इस वक्त एयरपोर्ट और उसके सभी गेटों की ओर जाने से बचना चाहिए. 

न्यूज़ चैनल अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने कहा था कि काबुल एयरपोर्ट पर ISIS के हमले की आशंका बहुत ज्यादा है. साथ ही लोगों से कहा है कि वे एयरपोर्ट पर नहीं जाएं. दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी थी कि अगले 24 से 36 घंटे में काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हो सकता है.

बता दें काबुल एयरपोर्ट पर खतरे को लेकर अमेरिका ने पहला अलर्ट गुरुवार को जारी किया था और उसी दिन शाम को आतंकी संगठन ISIS-खुरासान (ISIS-K) ने एयरपोर्ट पर हमला कर दिया था. इस हमले में 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 170 लोगों की जान गई थी. 

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulतालिबानआईएसआईएसअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."