लाइव न्यूज़ :

तीन धमाकों से दहला काबुल, 10 लोगों की मौत, मृतकों में पांच महिलाएं और एक बच्चा भी

By भाषा | Updated: July 25, 2019 14:23 IST

अफगानिस्तान में धमाकेः गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के अनुसार, पहला विस्फोट सुबह करीब आठ बजकर 10 मिनट पर हुआ जब मोटरसाइकिल पर आए एक आत्मघाती हमलावर ने पूर्वी काबुल में एक बस को टक्कर मारी।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के अनुसार, पहला विस्फोट सुबह करीब आठ बजकर 10 मिनट पर हुआ।मोटरसाइकिल पर आए एक आत्मघाती हमलावर ने राजधानी काबुल में एक बस को टक्कर मारी।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को तीन धमाकों में 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी के अनुसार, पहला विस्फोट सुबह करीब आठ बजकर 10 मिनट पर हुआ जब मोटरसाइकिल पर आए एक आत्मघाती हमलावर ने राजधानी काबुल में एक बस को टक्कर मारी। उन्होंने बताया कि बस में खदान मंत्रालय के कर्मचारी थे।

पुलिस अधिकारी अब्दुल रहमान के मुताबिक राजधानी के पूर्वी इलाके में भी एक आत्मघाती कार बम धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि हमलावर के निशाने पर अंतरराष्ट्रीय गठबंधन सेना थी। गठबंधन ने संवाद समिति असोसिएटेड प्रेस को बताया कि काबुल धमाकों में उसके बल शामिल नहीं हैं।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तीसरा धमाका एक छोटे चुंबकीय विस्फोटक उपकरण से किया गया जो बस हमले की जगह के पास छोड़ा गया था। इस धमाके में किसी की जान नहीं गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि काबुल में हुए इन हमलों में कम से कम 41 लोग घायल भी हुए हैं।

इन हमलों की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। विद्रोहियों का देश के लगभग आधे इलाके पर कब्जा है और वे लगभग रोजाना सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले करते हैं। इस हमले से इतर पूर्वी ननगारहर प्रांत में हुए एक बम धमाके में सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोग्यानी ने बताया कि धमाका तब हुआ जब ये लोग एक वाहन से जा रहे थे। उन्होंने कहा कि मृतकों में छह महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 

टॅग्स :बम विस्फोटअफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल