लाइव न्यूज़ :

अफगान सैनिकों ने इस्लामिक स्टेट के शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया

By भाषा | Updated: August 2, 2020 13:10 IST

संयुक्त राष्ट्र ने गत सप्ताह अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि अफगानिस्तान में साल के पहले छह महीने में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले हिंसा में नागरिकों के मारे जाने तथा घायल होने की संख्या में 13 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान की खुफिया सेवा ने कहा कि उसने पूर्वी अफगानिस्तान में एक अभियान में शामिल इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया है।राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने शनिवार देर रात एक बयान जारी किया।

काबुलः अफगानिस्तान की खुफिया सेवा ने कहा कि उसने पूर्वी अफगानिस्तान में एक अभियान में शामिल इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक शीर्ष आतंकवादी को मार गिराया है। राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने शनिवार देर रात एक बयान जारी कर कहा कि असदुल्लाह ओरकजई इस्लामिक स्टेट का खुफिया नेता था और विशेष बलों ने जलालाबाद के पास उसे मार गिराया।

ओरकजई के अफगानिस्तान में सेना और नागरिकों को निशाना बनाकर किए कई घातक हमलों में शामिल होने का संदेह है। संयुक्त राष्ट्र ने गत सप्ताह अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि अफगानिस्तान में साल के पहले छह महीने में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले हिंसा में नागरिकों के मारे जाने तथा घायल होने की संख्या में 13 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र ने 2020 के पहले छह महीनों के दौरान आईएस के 17 हमले दर्ज किए जबकि पिछले साल इस अवधि के दौरान 97 हमले हुए थे। अफगानिस्तान में 2020 के पहले छह महीनों में हिंसा में 1,282 लोगों की मौत हुई और 2,176 लोग घायल हुए। 

हाल ही में पाकिस्तान ने अपनी दक्षिण पश्चिमी सीमा से अफगानिस्तान के एक सीमावर्ती शहर पर रॉकेट दागे, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह दावा किया। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने कहा कि अफगान सीमा रक्षकों ने पहले हमला किया।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को स्पिनबोल्डक में रॉकेट दागे, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अफगान बलों ने ‘‘निर्दोष आम नागरिकों’’ और पाकिस्तानी बलों पर ‘‘बिना उकसावे के गोलीबारी’ की जिसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान ने कहा कि बाद में सैन्य एवं राजनयिक माध्यमों से तनाव कम किया गया।

टॅग्स :आतंकवादीअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा