लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: 'तख्ता पलट' की खबरों के बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल में सुरक्षा बलों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2021 17:09 IST

तालिबानी आतंकी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रवेश हो चुके हैं. इस बीच खबर है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सुरक्षा बलों से अपील करते हुए कहा है कि वे राजधानी काबुल में कानून-व्यवस्था बनाए रखें. बता दें कि तालिबानी आतंकी राजधानी काबुल में पहुंच चुके हैं.

Open in App

तालिबानी आतंकी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रवेश हो चुके हैं. इस बीच खबर है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सुरक्षा बलों से अपील करते हुए कहा है कि वे राजधानी काबुल में कानून-व्यवस्था बनाए रखें. बता दें कि तालिबानी आतंकी राजधानी काबुल में पहुंच चुके हैं. हालांकि तालिबानी लीडर्स ने कहा है कि हम राजधानी में किसी भी तरह किसी भी तरह हिंसा नहीं चाहते. हम शांति से 'सत्ता-हस्तांतरण' चाहते हैं. 

बता दें कि इससे पहले खबर थी कि तालिबानी लीडर्स अफगाननिस्तान के वरिष्ठ नेताओं और अधिकारी से इस मामले में बातचीत कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी लीडर्स ने कहा है कि वो लोग राजधानी काबुल में हिंसा नहीं करेंगे, शांति से राजनेताओं से 'तख्ता पलट' के लिए समझौता करेंगे. तालिबान आतंकियों ने काबुल शहर को चारों ओर से घेर लिया है और राजधानी में एंट्री शुरू कर दी है. इसे देखते हुए अमेरिकी दूतावास के ऊपर सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिकी हेलीकॉप्टर मंडराने लगे. वहीं तालिबान ने कहा है कि वो राजधानी में हिंसा नहीं करना चाहता. 

वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल में गोलीबारी की रूक-रूककर आ रही आवाज के बीच तालिबान ने काबुल को ‘जबरदस्ती’ अपने कब्जे में नहीं लेने का संकल्प लिया है. इस मामले में तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि वो शांतिपूर्ण हस्तांतरण का इंतजार कर रहे हैं. तालिबान ने कहा, ‘‘किसी की भी जान, संपत्ति, सम्मान को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और काबुल के नागरिकों की जिंदगी पर खतरा नहीं होगा.’’

राजधानी काबुल के बाहरी इलाकों में प्रवेश से पूर्व रविवार सुबह चरमपंथी संगठन ने जलालाबाद पर कब्जा कर लिया था. इसके कुछ घंटे बाद रविवार को अमेरिका के बोइंग सीएच-47 हेलीकॉप्टर यहां अमेरिकी दूतावास पर उतरे. काबुल के अलावा जलालाबाद ही ऐसा इकलौता प्रमुख शहर था जो तालिबान के कब्जे से बचा हुआ था. यह पाकिस्तान से लगती एक प्रमुख सीमा के निकट स्थित है. अब अफगानिस्तान की केंद्रीय सरकार के अधिकार में देश की 34 प्रांतीय राजधानियों में से काबुल के अलावा छह अन्य प्रांतीय राजधानी ही बची हैं.

अमेरिकी दूतावास के निकट राजनयिकों के बख्तरबंद एसयूवी वाहन निकलते दिखे और इनके साथ ही विमानों की लगातार आवाजाही भी देखी गई. हालांकि अमेरिका सरकार ने अभी इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है. दूतावास की छत के निकट धुआं उठता देखा गया जिसकी वजह अमेरिका के दो सैन्य अधिकारियों के मुताबिक राजनयिकों द्वारा संवेदनशील दस्तावेजों को जलाना है. अमेरिकी दूतावास के निकट सिकोरस्की यूएस-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी उतरे. इन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल आमतौर पर सशस्त्र सैनिकों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है.

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'