लाइव न्यूज़ :

काबुल में फिदाई हमले में तीन नागरिकों की मौत और 15 घायल, अफगानिस्तान की सरकार ने कहा- तालिबान है इसके लिए जिम्मेदार

By भाषा | Updated: April 29, 2020 14:49 IST

Afghanistan Attack: एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि विस्फोट सैन्य कमांडो के अड्डे के बाहर हुआ। उस वक्त वहां अनुबंध के आधार पर काम करने वाले असैन्य अंदर आने का इंतजार कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित अफगान विशेष बलों के अड्डे को बुधवार को एक फिदाई हमलावर ने निशाना बनाया। इसमें तीन आम नागरिकों की मौत हो गई और 15 अन्य जख्मी हो गए।

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित अफगान विशेष बलों के अड्डे को बुधवार को एक फिदाई हमलावर ने निशाना बनाया। इसमें तीन आम नागरिकों की मौत हो गई और 15 अन्य जख्मी हो गए। सरकार ने हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया। 

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि विस्फोट सैन्य कमांडो के अड्डे के बाहर हुआ। उस वक्त वहां अनुबंध के आधार पर काम करने वाले असैन्य अंदर आने का इंतजार कर रहे थे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारीक आरियान ने बताया कि जहां विस्फोट हुआ वह स्थान चहार असयाब जिले में आता है। 

उन्होंने हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया और इसे इंसानियत के खिलाफ जुर्म बताया। प्रवक्ता ने कहा, 'निशाना अड्डा था लेकिन फिदाई अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका और उसने बेगुनाह नागरिकों को मार दिया।' हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन काबुल में तालिबान और इस्लामिक स्टेट, दोनों सक्रिय हैं। 

एक दिन पहले ही अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री असदुल्ला खालिद और अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के कमांडर जनरल स्कॉट मिलर ने बेस का दौरा किया था और अफगान कमांडो की उपलब्धियों और देश की रक्षा में उनके समर्पण की प्रशंसा की थी।

आपको बता दें, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इस्लामिक स्टेट के सशस्त्र आत्मघाती हमलावर ने 25 मार्च को गुरुद्वारे पर हमला किया था। उस हमले में 25 सिखों की मौत हो गयी थी और आठ अन्य घायल हुए थे। अफगानिस्तान की खुफिया इकाई ने आईएसआई से जुड़े रहे पाकिस्तानी आईएसआईएस आतंकवादी को गिरफ्तार किया था, जो काबुल में गुरुद्वारा पर हमले का सरगना था।  

टॅग्स :बम विस्फोटअफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा