लाइव न्यूज़ :

Afghan attack: काबुल के शिया-बहुल इलाके में मातृत्व अस्पताल पर अफगान बंदूकधारियों का हमला, दो नवजात शिशुओं समेत 14 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 12, 2020 20:49 IST

काबुल पर फिर से हमला किया गया। अफगान बंदूकधारियों ने इस बार अस्पताल को निशाना बनया। हालांकि किसी नवजात की जान नहीं गई। यहां तक मां भी सुरक्षित है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि अफगान बलों ने अस्पताल खाली कराया और नवजात शिशुओं व उनकी मांओं को अन्यत्र पहुंचाया। व्यक्ति को सुपुर्द-ए-ख़ाक़ किए जाने के दौरान ही एक आत्मघाती हमलावर ने मंगलवार को विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया।

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी इलाके में आतंकवादियों ने एक प्रसूति अस्पताल पर हमला कर दिया जिससे दो नवजात शिशुओं समेत 14 लोगों की मौत हो गयी ।

एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने जो तस्वीर जारी की है उसके अनुसार अफगानिस्तान सुरक्षा बलों ने अस्पताल से कई बच्चों एवं उनकी मांओं को सुरक्षित निकाल लिया है। इससे पहले दिन में हिंसा की आंच ने काबुल से आगे भी अन्य स्थानों को अपनी चपेट में ले लिया ।

इस्लामिक स्टेट के प्रभुत्व वाले नानगरहर प्रांत में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर कम से कम 21 लोगों की हत्या कर दी जबकि इस घटना में 55 अन्य घायल हो गये । पूर्वी खोस्त प्रांत में एक अन्य घटना में एक बाजार में लगाये गये बम के फटने से एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि दस अन्य लोग घायल हो गये ।

काबुल में हुये हमले के बाद आसमान में अस्पताल के उपर काले धुयें का गुबार देखा गया । आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरीन ने कहा कि इमारत से 100 माताओं एवं बच्चों को निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि हमले में 15 अन्य घायल हुये हैं जिनमें महिलायें, पुरुष और बच्चे शामिल हैं ।

तीन विदेशी नागरिकों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। विदेशी नागरिकों के बारे में प्रवक्ता ने कोई जानकारी नहीं दी है। काबुल में हुये इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, जहां आईएस एवं तालिबान दोनों आतंकवादी संगठन अफगान सैन्य एवं सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं ।

काबुल में हुए हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने भी नहीं ली है लेकिन तालिबान और आईएस दोनों ही अफगानिस्तान की राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं और आए दिन सेना, सुरक्षा बलों तथा नागरिकों को निशाना बनाते रहते हैं। काबुल के दाष्टी बारची में स्थित अस्पताल के ऊपर गहरा काला धुआं छाया हुआ था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने बताया कि भीषण गोलीबारी शुरु होने पर 80 से अधिक महिलाओं और बच्चों को अस्पताल से अफगान सुरक्षा बलों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

मंत्रालय द्वारा साझा की गई तस्वीरों में नवजात शिशुओं और मांओं को बाहर ले जाते हुए दिखाया गया। एरियन ने कहा ‘‘सुरक्षा बल आतंकियों को खत्म करने और हालात को काबू करने के लिए प्रयासरत हैं।’’ उप जन स्वास्थ्य मंत्री वाहिद मजरूह ने घटना स्थल का दौरा किया और कहा कि कम से कम चार व्यक्ति हमले में घायल हुए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आतंकियों का निशाना क्या 100 बिस्तरों वाला अस्पताल था।

नांगरहार प्रांत में हुए हमले के बारे में गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने बताया कि खेवा जिले में एक स्थानीय, सरकार समर्थक मिलीशिया कमांडर को सुपुर्द-ए-ख़ाक़ किया जा रहा था। इसी दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया। मिलीशिया कमांडर का सोमवार की रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था।

खोगयानी ने बताया कि शोकाकुल लोगों में शामिल आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट में खुद को उड़ाया, जिससे धमाके में कम से कम दस लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। बाद में तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने ट्वीट कर कहा कि दोनों ही हमले में तालिबान का हाथ नहीं है। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तानडॉक्टरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला