लाइव न्यूज़ :

काबुल में दोहरा बम विस्फोट, 20 लोगों की मौत, 70 से ज्यादा घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 6, 2018 09:45 IST

Afganistan Double Blast in kabul News Updates in Hindi: मीडिया समर्थक एक संगठन एनआईए ने बताया कि दूसरे विस्फोट में कम से कम चार पत्रकार घायल हुये हैं।

Open in App

काबुल, छह सितंबर: काबुल के एक कुश्ती क्लब में बुधवार को हुए दोहरे बम विस्फोट में अफगानिस्तान के दो पत्रकारों सहित कम से कम 20 लोग मारे गये हैं और 70 अन्य घायल हो गये हैं।

पुलिस प्रवक्ता हशमत स्तानिकजई ने बताया कि पड़ोस के शिया बहुल के खेल परिसर में एक आत्मघाती हमलावर के खुद को उड़ा लेने के एक घंटे के बाद घटनास्थल पर पत्रकारों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में विस्फोटक से भरे एक कार में विस्फोट कर दिया गया।

मीडिया समर्थक एक संगठन एनआईए ने बताया कि दूसरे विस्फोट में कम से कम चार पत्रकार घायल हुये हैं।

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी निजी प्रसारक टोलो न्यूज ने अपने दो पत्रकारों के मारे जाने की पुष्टि की है।

अमेरिका स्थित एसआईटीई खुफिया समूह ने आईएस के प्रोपेगेंडा चैनल अमाक के हवाले से खबर दी है कि इस्लामिक स्टेट समूह ने दोहरे विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।

आईएस अक्सर अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय को निशाना बनाती रही है। तालिबान ने पत्रकारों को एक व्हॉट्सअप संदेश भेजने में संलिप्तता से इंकार किया है।

टॅग्स :अफगानिस्तानबम विस्फोटबम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा