लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो का आरोप, पुलिस ने मुझे रोका, धक्का दिया और मारपीट भी की

By भाषा | Updated: August 31, 2019 18:01 IST

उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पिता से नहीं मिलने दिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। जरदारी (64) को बृहस्पतिवार को मेडिकल जांच के लिये अडियाला जेल से पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएमएस) में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजरदारी के पुत्र बिलावल भुट्टो ने अपने पिता को जेल में चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने से इनकार के लिये इमरान खान सरकार को दोषी ठहराया था। आसिफा ने ट्वीट किया कि वह अदालत के आदेश के साथ अपने पिता से मिलने गईं, लेकिन अस्पताल के दरवाजे बंद थे।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पिता से मिलने अस्पताल गईं तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।

उन्होंने कहा कि उन्हें उनके पिता से नहीं मिलने दिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। जरदारी (64) को बृहस्पतिवार को मेडिकल जांच के लिये अडियाला जेल से पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएमएस) में भर्ती कराया गया।

इससे पहले जरदारी के पुत्र बिलावल भुट्टो ने अपने पिता को जेल में चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने से इनकार के लिये इमरान खान सरकार को दोषी ठहराया था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष जरदारी को वापस जेल भेज दिया गया।

'द डॉन' समाचार पत्र की खबर के अनुसार आसिफा ने कहा कि पिता की तबीयत को देखते हुए उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिये अस्पताल में रखे जाने की आवश्कता है। इसके बाद आसिफा ने ट्वीट किया कि वह अदालत के आदेश के साथ अपने पिता से मिलने गईं, लेकिन अस्पताल के दरवाजे बंद थे और किसी भी मरीज को आने-जाने की अनुमति नहीं थी।

आसिफा ने ट्वीट किया कि मैं आखिरकार किसी तरह सीढ़ियों और लिफ्ट के पास पहुंची। लिफ्ट के पास अपने पिता का इंतजार किया। इस दौरान पुलिस ने मुझे उनसे मिलने से रोकने के लिये घेरा बनाया। पुलिस ने मुझे रोका, धक्का दिया और मारपीट भी की। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH