लाइव न्यूज़ :

सीरिया में पकड़ी गई बगदादी की बहन रसमिया अवद और परिवार के अन्य सदस्य

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2019 09:05 IST

जिस समय बगदादी की बहन को गिरफ्तार किया गया था उस समय उसके साथ में पांच बच्चे थे.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति ने 27 अक्तूबर को ऐलान किया था कि आईएस का सरगना अबु बकर अल-बगदादी एक ऑपरेशन के दौरान मारा गया. आईएस की तरफ से जारी ऑनलाइन ऑडियो में उसके मारे जाने की पुष्टि की गई है.

तुर्की के लड़ाकों ने आईएस आतंकी बगदादी की बहन रसमिया अवद को सीरिया के उत्तरी शहर एजाज से गिरफ्तार किया है. उसके साथ-साथ उसके पति और बहू को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है. एजाज शहर जहां से उसे गिरफ्तार किया गया है, वह क्षेत्र तो सीरिया में पड़ता है, लेकिन उस पर कब्जा तुर्की का है.

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ में उससे के बारे में कई अहम जानकारियां मिलेंगी जिसका फायदा उठाया जा सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने 27 अक्तूबर को ऐलान किया था कि आईएस का सरगना अबु बकर अल-बगदादी एक ऑपरेशन के दौरान मारा गया. पहले उसने अमेरिकी सैनिकों से भागकर छिपने की कोशिश की, लेकिन चारों तरफ से घिर जाने के बाद उसने खुद को बम से उड़ा लिया.

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उसके मारे जाने को लेकर अभी तक स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन आईएस की तरफ से जारी ऑनलाइन ऑडियो में उसके मारे जाने की पुष्टि की गई है.

टॅग्स :आईएसआईएससीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल