लाइव न्यूज़ :

लीबिया के तट से यूरोप जा रहे करीब 190 प्रवासियों को बचाया गया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 11:05 IST

Open in App

(एपी की तस्वीरों के साथ)

जियो बैरेंट्स (नौका से), 21 सितंबर (एपी) लीबिया के तट पर दो जहाजों ने महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 190 प्रवासियों को बचाया है जो यूरोप जा रहे थे। जहाजों का संचालन करने वालों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भूमध्य सागर को पार करने की बढ़ती घटनाओं के बीच ये दोनों मामले सामने आए हैं।

संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी मामलों से जुड़ी एक एजेंसी के अनुसार, इस साल अभी तक देश के तटरक्षक बलों ने 24000 से अधिक प्रवासियों को रोका और उन्हें उनके देश वापस भेजा है। यह संख्या 2020 के मुकाबले दोगुना है, जब लगभग 11,890 प्रवासियों को संघर्षग्रस्त देश में वापस किनारे पर लाया गया था। यह भी आशंका है कि साल के पहले छह महीने में एक हजार से अधिक लोग डूब गए।

प्रवासियों ने सोमवार दोपहर को रबड़ की एक नाव से बचाव दल को हाथ हिलाकर अपनी और आकर्षित किया और फिर उन्हें ‘लाइफ जैकेट’ दी गई। इसके बाद उन्हें नौका ‘जियो बैरेंट्स’ पर पहुंचाया गया, जो ‘चैरिटी डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ द्वारा संचालित एक बचाव पोत है।

संगठन के परियोजना समन्वयक ‘बारबरा डेक’ के अनुसार, वे करीब 54 प्रवासी थे, जिनमें कई नाबालिग, छह महिलाएं और छह सप्ताह का एक बच्चा शामिल है।

‘एसओएस मेडिटरेनी चैरिटी’ की संचार अधिकारी क्लेयर जुचैट ने बताया कि लीबिया के इसी इलाके में कार्यरत ‘ओशन वाइकिंग’ नौका ने पिछले तीन दिनों में यूरोप जा रहे करीब 130 प्रवासियों को बचाया है। इनमें 44 बच्चे, 12 महिलाएं शामिल हैं। दो प्रवासियों की हालत गंभीर है, जिन्हें उनके परिवार के चार सदस्यों के साथ सोमवार को बचाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'