लाइव न्यूज़ :

रूस में कोविड के कारण करीब 1200 और लोगों की मौत, 40 हजार से ज्यादा नए मामले

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:19 IST

Open in App

मॉस्को, पांच नवंबर (एपी) रूस ने कोरोना वायरस से करीब 1200 और लोगों की मौत और 40,000 से ज्यादा नए मामले आने की सूचना शुक्रवार को दी। रूस कोविड-19 की लहर से जूझ रहा है, जिस वजह से इस हफ्ते अधिकतर व्यवसायों को बंद करना पड़ा।

राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्यबल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1192 लोगों की मौत हुई है और 40,735 नए मामले सामने आए हैं। इस हफ्ते के शुरू में एक दिन में रिकॉर्ड 1,195 लोगों की मौत हुई थी और 40,993 नए मरीज मिले थे।

अधिकारियों ने मध्य सितंबर से मामलों में तेज़ी से वृद्धि का एक प्रमुख कारण टीकाकरण दर में कमी को बताया है।

रूस की सरकार ने वायरस के प्रसार को काबू में करने के लिए छह दिन की राष्ट्रीय कार्यबंदी घोषित की थी। पिछले महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आदेश दिया था कि 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच अधिकतर रूसी घर में ही रहें। उन्होंने जरूरत पड़ने पर कार्यबंदी का विस्तार करने की शक्तियां स्थानीय सरकारों को दी थी।

देश के नोव्गोरोड क्षेत्र, साइबेरिया के टॉम्स्क, यूराल पर्वत के चेल्याबिंस्क समेत कई क्षेत्रों ने कार्यबंदी की अवधि अगले हफ्ते के अंत तक बढ़ा दी है।

मॉस्को के मेयर ने कहा कि राजधानी में सोमवार से दफ्तर और व्यवसाय खोले जाने के लिए स्थिति पर्याप्त स्थिर है।

रूस द्वारा मिलाए गए क्रीमिया क्षेत्र में भी अगले हफ्ते से कामकाज शुरू हो जाएगा। हालांकि, रूस की राजधानी में कुछ प्रतिबंध लागू रहेंगे जैसे बुजुर्गों के लिए घर में रहना और व्यवसायों के लिए जरूरी होगा कि वे अपने 30 प्रतिशत कर्मियों को घर से काम करने की अनुमति दें।

रूस में कोरोना वायरस के कुल 87 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जबकि महामारी ने 2,44,447 लोगों की जान ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...