लाइव न्यूज़ :

महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने के आरोपी रेडियोवाला को अमेरिका ने भारत को सौंपा

By भाषा | Updated: April 3, 2019 10:35 IST

उबैदुल्ला अब्दुलरशीद रेडियोवाला (46) बॉलीवुड निदेशक महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने और फिल्मकार करीम मोरानी पर गोलियां चलवाने के 2014 के मामले का मुख्य आरोपी है।

Open in App
ठळक मुद्देरेडियोवाला को अमेरिका में अवैध रूप से रहने के आरोप में न्यूजर्सी के इस्लिन में नेवार्क के प्रवर्तन एवं निष्कासन अभियानों (ईआरओ) ने सितंबर 2017 में गिरफ्तार किया था।बैदुल्ला अब्दुलरशीद रेडियोवाला (46) बॉलीवुड निदेशक महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने और फिल्मकार करीन मोरानी पर गोलियां चलवाने के 2014 के मामले का मुख्य आरोपी है।

योशिता सिंह, न्यूयॉर्क

भारत में हत्या की कोशिश करने, उगाही, चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में वांछित एक भारतीय नागरिक को अमेरिका ने भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

उबैदुल्ला अब्दुलरशीद रेडियोवाला (46) बॉलीवुड निदेशक महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने और फिल्मकार करीम मोरानी पर गोलियां चलवाने के 2014 के मामले का मुख्य आरोपी है।

महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) अदालत की ओर से रेडियोवाला के खिलाफ नया गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद 2015 में सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार ,‘‘वह हत्या की कोशिश करने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, जबरन वसूली, जालसाजी, धोखाधड़ी, चोरी, अपहरण, अवैध आग्नेयास्त्रों को रखने और उनके इस्तेमाल, और एक संगठित अपराध सिंडिकेट बनाने के लिए इंटरनेट का उपयोग करके जानकारी देने जैसे आरोपों में भारत में वांछित है।’’

रेडियोवाला को अमेरिका में अवैध रूप से रहने के आरोप में न्यूजर्सी के इस्लिन में नेवार्क के प्रवर्तन एवं निष्कासन अभियानों (ईआरओ) ने सितंबर 2017 में गिरफ्तार किया था।

बयान में कहा गया कि बाद में एक न्यायाधीश ने उसे भारत भेजने का आदेश सुनाया था। सोमवार को भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाने तक रेडियोवाला ईआरओ नेवार्क की हिरासत में था।

टॅग्स :महेश भट्टअमेरिकामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल