लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: तोशाखाना केस में पेशी के लिए जा रहे इमरान खान के काफिले में शामिल गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

By रुस्तम राणा | Updated: March 18, 2023 14:01 IST

पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तोशखाना मामले की सुनवाई के सिलसिले में इमरान खान इस्लामाबाद जा रहे थे। उसी दौरान उनके काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देपाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तोशखाना मामले की सुनवाई के लिए खान इस्लामाबाद जा रहे थेउसी दौरान उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गईइमरान खान ने पंजाब पुलिस के ऊपर उनके घर पर हमला करने का आरोप लगाया

इस्लामाबाद: तोशखाना केस में शनिवार को पेशी के लिए जा रहे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के काफिले में शामिल एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तोशखाना मामले की सुनवाई के सिलसिले में इमरान खान इस्लामाबाद जा रहे थे। उसी दौरान उनके काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

कोर्ट से जाने से पूर्व इमरान खान ने कहा कि अब ये स्पष्ट हो गया है कि मेरे सभी मामलों में जमानत मिलने के बावजूद पीडीएम सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है। उनके दुर्भावनापूर्ण इरादों को जानने के बावजूद मैं इस्लामाबाद और अदालत जा रहा हूं क्योंकि मैं कानून के शासन में विश्वास करता हूं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने पंजाब पुलिस के ऊपर उनके घर पर हमला करने का आरोप लगाया। एक ट्वीट में इमरान खान लिखा कि पंजाब पुलिस ने जमान पार्क में मेरे घर पर हमला किया है, जहां बुशरा बेगम अकेली हैं। ये वे किस कानून के तहत कर रहे हैं?

तोशाखाना मामले में इमरान पर अपनी संपत्ति की घोषणाओं में संपत्ति छिपाने का आरोप है। दरअसल, तोशखाना (एक भंडार जहां विदेशी अधिकारियों से सरकारी अधिकारियों को दिए गए उपहार रखे जाते हैं) में अधिकारियों को कानूनी रूप से उपहारों को बनाए रखने की अनुमति है बशर्ते वे पूर्व-निर्धारित राशि का भुगतान करें।  

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल