लाइव न्यूज़ :

कराची में एक वैन चालक 20 करोड़ रुपये नकद लेकर फरार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 12:39 IST

Open in App

कराची, 12 अगस्त कराची में एक व्यक्ति कथित तौर पर उस वैन को लेकर फरार हो गया, जिसमें 20 करोड़ रुपये नकद थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वैन का सुरक्षा गार्ड जब नकद जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुंदरीगर रोड पर ‘स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान’ की इमारत के अंदर गया तो सुरक्षा कंपनी में कार्यरत वाहन चालक हुसैन शाह वैन लेकर फरार हो गया। ‘कैश ट्रांजेक्शन कंपनी’ के क्षेत्रीय संचालन प्रबंधक ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। चुंदरीगर रोड पाकिस्तान का वित्तीय केन्द्र है, जहां केन्द्रीय बैंक और अन्य कई बैंक स्थित हैं।

मामले की जांच कर रहे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह एक असमान्य मामला है। यह घटना नौ अगस्त को दिन-दहाड़े हुई। हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रह हैं, क्योंकि ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई।’’

विशेष जांच अधिकारी (एसआईओ) चौधरी तारिक ने कहा कि मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है और चालक को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

तारिक ने कहा, ‘‘ सुरक्षा कम्पनी की एक वैन में केन्द्रीय बैंक की नकदी ले जाई जा रही थी और सुरक्षा गार्ड मुहम्मद सलीम के अनुसार, वह नकदी हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बैंक के अंदर गया था। जब वह बाहर आया तो उसने देखा कि वैन वहां नहीं थी। उसने चालक को फोन किया तो उसने कहा कि वह थोड़ी देर में लौट आएगा, क्योंकि वह किसी जरूरी काम से गया है।’’

उन्होंने बताया कि गार्ड के दोबारा फोन करने पर चालक का फोन बंद आया। वैन कुछ किलोमीटर दूर बरामद हुई, लेकिन उसमें नकद नहीं था। नकद के अलावा वैन से हथियार, एक कैमरा और डीवीआर भी गायब है।

पुलिस ने चालक के पिता से पूछताछ की है, जिन्होंने बताया कि उनका और उनके परिवार का उस व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है, क्योंकि परिवार ने उसे करीब छह महीने पहले ही घर से बाहर निकाल दिया था। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कराची के ‘बफर जोन’ में एक ‘मनी चेंजर’ के दो गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और संदिग्ध लुटेरों ने एक कर्मचारी को घायल भी कर दिया था। वे उनसे करीब दस लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी