लाइव न्यूज़ :

उत्तरी विस्कॉन्सिन में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 23:21 IST

Open in App

ईगल रिवर (अमेरिका), 29 सितंबर (एपी) उत्तरी विस्कॉन्सिन में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। संघीय विमानन अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के प्रवक्ता कीथ होलोवे ने कहा कि स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी दी है, जिन्होंने मंगलवार सुबह हुई इस घटना में जान गंवाने वालों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि दो इंजन वाला विमान ‘रॉकवेल इंटरनेशनल 690बी’ ईगल रिवर के पूर्व में 12 मील (19 किलोमीटर) दूर एक दलदल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के समय विमान में तीन लोग सवार थे।

विमान की लोकेशन की निगरानी करने वाली कंपनी फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, यह विमान मिसोरी की सरडेक्स कॉरपोरेशन के मालिकाना हक वाला था। हालांकि, कंपनी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा