लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में रेलयार्ड गोलीबारी में भारतीय मूल का सिख व्यक्ति भी मारा गया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 14:23 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 27 मई अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में रेलयार्ड गोलीबारी में मारे गए आठ लोगों में भारतीय मूल का 36 वर्षीय सिख व्यक्ति भी शामिल है।

‘द मर्करी न्यूज’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत में जन्मे और कैलिफोर्निया के यूनियन सिटी में पले-बड़े तपतेजदीप सिंह के परिवार में पत्नी, तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में शोक संतप्त सिख समुदाय ने उसे एक ‘‘मदद करने और ख्याल रखने वाला’’ व्यक्ति बताया।

वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (वीटीए) के साथी कर्मचारियों ने सिंह को नायक बताते हुए कहा कि वह दूसरों के बचाने के लिए कार्यालय के एक कमरे से बाहर चले गए जहां कुछ अन्य सहकर्मी छिपे हुए थे।

वीटीए के एक कर्मचारी सैमुअल कैसिडी (57) ने बुधवार को अपने साथ काम करने वाले आठ कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह कैलिफोर्निया में गोलीबारी की इस साल की सबसे जानलेवा घटनाओं में से एक है।

पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर हमलावर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सिंह पिछले नौ साल से वीटीए में लाइट रेल ऑपरेटर थे। वे उस इमारत से अलग इमारत में काम करते थे जहां ज्यादातर मृतक पाए गए। इससे यह संकेत मिलता है कि कैसिडी ने उन लोगों को चुन रखा था जिन्हें उसने निशाना बनाया।

वीटीए में ही एक अन्य लाइट ऑपरेटर और सिंह के एक रिश्तेदार पी जे बाथ ने पुष्टि की कि हमावलर और सिंह शुरुआत में अलग-अलग इमारतों में थे लेकिन इस बारे में कुछ नहीं कहा कि हमलावर ने पहले से ही उन लोगों को चुन रखा था जिन्हें उसने निशाना बनाया।

सिंह के भाई बग्गा सिंह ने कहा कि उन्हें बताया गया कि उनके भाई को एक महिला को बचाते वक्त गोली लगी।

बग्गा ने कहा, ‘‘सिंह को नायक माना जा सकता है लेकिन उन्हें अपनी जान भी बचानी चाहिए थी। हमने एक अच्छा इंसान खो दिया।’’

शहर में रेड क्रॉस सेंटर पर भावुक दृश्य देखे गए जहां घटना के बाद पीड़ितों के परिवार एकत्रित हुए।

गोलीबारी के पीछे के मकसद के बारे में अभी पता नहीं चला है। घटना के कुछ मिनटों बाद वीटीए कार्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर कैसिडी के घर में आग लगने की सूचना मिली।

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले की अलग से जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'