यह आदमी घर में ढूंढ़ रहा था चाबी, फर्नीचर कुशन के अंदर मिला 6 फुट लंबा बोआ कंस्ट्रिकटर सांप
By ज्ञानेश चौहान | Published: February 1, 2020 01:16 PM2020-02-01T13:16:57+5:302020-02-01T13:16:57+5:30
यूएस के कंसास के रहने वाले एक आदमी ने जब घर में अपनी चाबियां ढूंढ़ने के फर्नीचर कुशन के नीचे देखा तो उसके होश उड़ गए, उसे एक 6 फुट लंबा बोआ कंस्ट्रिकटर प्रजाति का सांप दिखाई दिया।
जब आप घर में कुछ ढूंढ़ रहे हों और अचानक आपको एक 6 फुट लंबा सांप दिख जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है आपकी हालत खराब हो जाएगी और आप काफी डर जाएंगे। ऐसी घटना एक व्यक्ति के साथ हो चुकी है। यूएस के कंसास के रहने वाले एक आदमी ने जब घर में अपनी चाबियां ढूंढ़ने के फर्नीचर कुशन के नीचे देखा तो उसके होश उड़ गए, उसे एक 6 फुट लंबा बोआ कंस्ट्रिकटर प्रजाति का सांप दिखाई दिया।
अधिकारियों के बयान के मुताबिक, रोज हिल पुलिस विभाग को सोमवार सुबह एक निवासी से "एक असामान्य कॉल" आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसे अपने लिविंग रूम कोच में सांप मिला।
सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि छोटे शहर का पुलिस विभाग आमतौर पर पशु नियंत्रण संभालता है। किसी को नहीं पता था कि सांप के साथ क्या करना है। खासकर इस सांप के बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी। यह सांप लाल पूंछ वाले बोआ कंस्ट्रक्टर के रूप में पहचाना गया था।
डिप्टी फायर चीफ मेल्विन लिनोट ने सांप को सोफे से सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि यह सांप "बहुत ही विनम्र और बहुत ही सौम्य था।"
फायर ब्रिगेड विभाग को अभी तक सांप के मालिक का पता नहीं चल पाया है। Woydziak ने कहा, "हम जैक्सनविले, फ्लोरिडा से सांप को अपनाने के इच्छुक लोगों के कम से कम एक दर्जन कॉल प्राप्त कर चुके हैं, यह हमारे लिए बहुत ही असामान्य मामला है।"
उन्होंने कहा कि अगर कोई मालिक आगे नहीं आता है, तो 6 फुट लंबे इस बोआ कांस्टेक्टर को एक कार्यक्रम में दान किया जा सकता है।