लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया: 30 इंस्टेंट कॉफी के पैकेट और शाफ्ट से बहते पानी के जरिए जमीन में फंसे रहे 9 दिन 2 खनिक, बचाव कार्य के बाद राष्ट्रपति ने बताया चमत्कार

By भाषा | Updated: November 6, 2022 16:54 IST

केवल 30 इंस्टेंट कॉफी के पैकेट और शाफ्ट से बहते पानी के जरिए दो खनिक नौ दिन तक जमीन के नीचे गड़े थे। ऐसे में बचाव कार्य के बाद उनके जिंदा निकलने पर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने इसे चमत्कार बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया में दो खनिक नौ दिन तक जमीन के अंदर गड़े थे। अंत में बचाव कार्य के बाद उन्हें सफलतापूर्वक निकाला गया है। इस बचाव कार्य के बाद दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने इसे चमत्कार बताया है।

सियोल: जमीन के नीचे नौ दिनों तक फंसे रहने के बाद बचाए गए दक्षिण कोरिया के दो खनिकों ने कहा है कि वे अपने पास मौजूद कॉफी पाउडर और ढहे हुए ‘शाफ्ट’ की छत से टपकने वाले पानी के सहारे जीवित रहे। 

2 बुजुर्गों को 9 दिन बाद जमीन से जिंदा निकाला गया 

शुक्रवार रात दक्षिणपूर्वी शहर बोंगवा में जिंक के एक खदान में ढह गए शाफ्ट से 62 और 56 वर्ष की आयु के दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। ये दोनों 26 अक्टूबर को शाफ्ट के अंदर ढेर सारी मिट्टी गिरने के बाद वे वहीं फंस गए थे। 

डॉक्टरों ने बुजुर्गों की हालत ठीक बताया 

स्थानीय अस्पताल में खनिकों का इलाज करने वाले डॉक्टर बंग जोंग-ह्यो ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि दोनों की हालत ठीक है, हालांकि उन्होंने शुरू में कहा था कि वे हाइपोथर्मिया और मांसपेशियों में दर्द से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों को कुछ दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। 

30 इंस्टेंट कॉफी के पैकेट और शाफ्ट के पाने से जिंदा रहे 9 दिन खानिक

इस पर बोलते हुए बैंग ने कहा कि दोनों खनिकों ने उन्हें बताया कि उन्होंने जमीन के अंदर फंसने के दौरान इंस्टेंट कॉफी के 30 पैकेट का उपयोग किया। दक्षिण कोरिया के आपातकालीन कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दोनों खनिकों ने शाफ्ट के अंदर बहते पानी भी पिया और बचने के लिए आग जलाई। 

टॅग्स :दक्षिण कोरियाकॅाफीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारतबिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल