लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद-370 पर पाक राष्ट्रपति अल्वी ने कहा- कश्मीरी और पाकिस्तानी एक हैं, पाकिस्तान में 73वें स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन

By भाषा | Updated: August 14, 2019 15:04 IST

अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे में बदलाव कर भारत ने न केवल संयुक्त राष्ट्र के संकल्प का बल्कि शिमला समझौता का भी उल्लंघन किया है। वहीं, भारत ने अंतररष्ट्रीय समुदाय को साफ तौर पर कह दिया है कि अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा खत्म करने का फैसला पूरी तरह से उसका आंतरिक मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देअल्वी ने अपने भाषण में कश्मीर के लोगों को पाकिस्तान के समर्थन का भरोसा दिया।कश्मीरी और पाकिस्तानी एक हैं। हमारा दुख एक है और उनके आंसू हमारे दिलों तक पहुंचते हैं।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बुधवार को कहा कि ‘कश्मीरी और पाकिस्तानी एक हैं ’ और उनका देश तथा देशवासी कश्मीर के लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

यहां पाकिस्तान के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने, जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के भारत सरकार के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान सरकार का रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद, नई दिल्ली के फैसले के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का रुख करेगा।

उन्होंने कहा कि कश्मीर के विशेष दर्जे में बदलाव कर भारत ने न केवल संयुक्त राष्ट्र के संकल्प का बल्कि शिमला समझौता का भी उल्लंघन किया है। वहीं, भारत ने अंतररष्ट्रीय समुदाय को साफ तौर पर कह दिया है कि अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा खत्म करने का फैसला पूरी तरह से उसका आंतरिक मामला है।

साथ ही भारत ने पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने की सलाह दी है। अल्वी ने अपने भाषण में कश्मीर के लोगों को पाकिस्तान के समर्थन का भरोसा दिया। सरकारी एजेंसी एसोसिएट प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने अपनी रिपोर्ट में अल्वी को यह कहते हुए उद्धृत किया, ‘‘ हम उन्हें किसी भी स्थिति में अकेला नहीं छोड़ेंगे। कश्मीरी और पाकिस्तानी एक हैं। हमारा दुख एक है और उनके आंसू हमारे दिलों तक पहुंचते हैं। हम उनके साथ हैं और रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि भारत नियंत्रण रेखा पर गैर सैन्य इलाकों को निशाना बनाकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करता रहा है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है और कश्मीर विवाद को बातचीत के जरिये सुलझाना चाहता है, लेकिन भारत हमारी शांति की नीति को कमजोरी समझने की भूल न करे।’’

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पूरे देश में पाकिस्तानियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। मस्जिदों में आयोजित विशेष नमाज में देश में शांति और संपन्नता की दुआएं मांगी गई। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस को ‘कश्मीर एकता दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के भारत के फैसले के खिलाफ 15 अगस्त को (भारत के स्वतंत्रता दिवस पर) उसने ‘काला दिवस’ मनाने का निर्णय किया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)स्वतंत्रता दिवसइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल