लाइव न्यूज़ :

अल्पसंख्यक अहमदियों के 70 साल पुराने इबादत स्थल को गिराया, लोगों ने कहा-यह नया पाकिस्तान है? शर्म आनी चाहिए आपको

By भाषा | Updated: October 28, 2019 19:17 IST

पाकिस्तानी संसद ने 1974 में अहमदी समुदाय को गैर मुस्लिम घोषित किया था। एक दशक बाद उनके खुद को मुसलमान कहने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उनके उपदेश देने और यहां तक कि धार्मिक यात्रा पर सऊदी अरब जाने पर भी प्रतिबंध है।

Open in App
ठळक मुद्देजिस इबादतगाह को ढहाया गया वह यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर जिले के हासिलपुर गांव में है।मस्जिद पर हमला किया और बिना किसी नोटिस के इमारत के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक अहमदियों के 70 साल पुराने एक इबादत स्थल को पंजाब प्रांत के अधिकारियों ने गिरा दिया। समुदाय के सदस्यों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी संसद ने 1974 में अहमदी समुदाय को गैर मुस्लिम घोषित किया था। एक दशक बाद उनके खुद को मुसलमान कहने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उनके उपदेश देने और यहां तक कि धार्मिक यात्रा पर सऊदी अरब जाने पर भी प्रतिबंध है।

अहमदी समुदाय के प्रवक्ता सलीमुद्दीन ने कहा कि जिस इबादतगाह को ढहाया गया वह यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर बहावलपुर जिले के हासिलपुर गांव में है। सलीमुद्दीन ने एक ट्वीट में कहा, “हासिलपुर के सहायक आयुक्त ने बल्दिया कार्यकर्ताओं के साथ 70 साल पुरानी अहमदी मस्जिद पर हमला किया और बिना किसी नोटिस के इमारत के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया।”

उन्होंने कहा, “यह बताना महत्वपूर्ण है कि यह इबादतगाह समुदाय के स्वामित्व वाली जमीन पर बनी थी...यह बीते कई दशकों से ऐसी ही थी।” अल्पसंख्यक समुदाय ने इस पूरी कार्रवाई का वीडियो बनाने पर उसके एक सदस्य की गिरफ्तारी के विरोध में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की आलोचना की।

सलीमुद्दीन ने कहा, “इबादतगाह को ध्वस्त किये जाने में शामिल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए, पुलिस ने एक अहमदी को गिरफ्तार कर लिया जो निराधार आरोप पर किये गए इस हमले का वीडियो बना रहा था।”

उन्होंने कहा, “सार्वजनिक स्थल पर स्थित किसी चीज का वीडियो बनाना किस कानून के तहत अपराध हो गया।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अक्सर अपनी सरकार के देश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध होने की बात कहते हैं।

अहमदी कार्यकर्ता नमातुल्ला नवाज ने एक ट्वीट में कहा, “यह पाकिस्तान सरकार का एक शर्मनाक कृत्य है। आपका नया पाकिस्तान कहां है? यह नया पाकिस्तान है? शर्म आनी चाहिए आपको। इमरानखानपीटीआई।” इस्लामिक कट्टरपंथी अक्सर अहमदी समुदाय को निशाना बनाते रहे हैं जिन्हें वे विधर्मी मानते हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल