लाइव न्यूज़ :

उत्तरी नाइजीरिया में अपहृत 70 विद्यार्थियों को मुक्त कराया गया : अधिकारी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:58 IST

Open in App

लागोस, 13 सितंबर (एपी) उत्तरी नाइजीरिया में स्कूल से अपहृत करीब 70 विद्यार्थियों को दो सप्ताह तक बंधक रहने के बाद मुक्त करा लिया गया है। यह जानकारी जामफारा राज्य के गवर्नर बेल्ले मातावल्ले ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट डे सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को पछतावा महसूस करने वाले कुछ बंदूकधारियों की मदद से बचाया गया। मुक्त किए गए सभी विद्यार्थी रविवार को अपने परिवारों के पास पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि एक सितंबर को हथियारबंद लोगों ने स्कूल पर धावा बोल विद्यार्थियों का अपहरण कर लिया था। उत्तरी नाइजीरिया में स्कूलों पर हमले और विद्यार्थियों के अपहरण की नवीनतम घटना के बाद सरकार को जाफमारा राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को बंद करने पर मजबूर होना पड़ा है।

पुलिस ने बताया कि स्कूल से 73 विद्यार्थियों का अपहरण किया गया था, जिनमें से पांच को अगले दिन ही मुक्त कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'