लाइव न्यूज़ :

तुर्की: एक रेस्तरां में हुए विस्फोट में 7 लोगों की हुई मौत, 5 अन्य घायल-1 की हालत गंभीर

By आजाद खान | Updated: December 31, 2022 08:00 IST

इस हादसे को लेकर आयदिन प्रांत के गवर्नर हुसैन अकोसी ने तुर्की के प्रसारक सीएनएन-तुर्क को बताया कि इस विस्फोट में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के इस्तांबुल में एक विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं इस विस्फोट में पांच अन्य घायल भी हुए है जिसमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह धमाका रसोई गैस के सिलेंडर में रिसाव हुआ था।

इस्तांबुल: पश्चिमी तुर्की के एक रेस्तरां में शुक्रवार को विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। एक अधिकारी के मुताबिक संभवत: गैस रिसाव होने के कारण यह विस्फोट हुआ है। 

ऐसे में आयदिन प्रांत के गवर्नर हुसैन अकोसी ने भी धमाके की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल भी हुए है जिसमें से एक की हालत नाजुक है और उसके शरीर का ज्यादा हिस्सा जल गया है। 

5 अन्य लोग हुए घायल जिनमें 1 की हालत गंभीर- गवर्नर

आयदिन प्रांत के गवर्नर हुसैन अकोसी ने तुर्की के प्रसारक सीएनएन-तुर्क को बताया कि इस विस्फोट में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गवर्नर हुसैन अकोसी ने कहा कि एक रेस्तरां कर्मचारी की शुरुआती गवाही से पता चलता है कि रसोई गैस के सिलेंडर में रिसाव हुआ था, जिसके कारण अपराह्न लगभग 3.35 बजे विस्फोट हुआ। 

इस हादसे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने भी ट्वीट किया है और कहा है कि घायल में से एक के शरीर 80 फीसदी झुलस गया है। उनके मुताबिक, घायल इस शख्स को बेहतर इलाज के लिए पश्चिमी इजमिर प्रांत के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। 

तुर्की डोनर कबाब की दुकान में हुआ विस्फोट- मीडिया

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ऐसे में नाजिली के सरकारी वकील के कार्यालय का कहना है कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब गैस सिलेंडर का कंसतर बदला जा रहा था। नाजिली के सरकारी वकील के कार्यालय द्वारा बयान में यह भी कहा गया है कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ हिरासत वारंट भी जारी किया गया है। 

खबर के अनुसार, आपको बता दें कि इससे पहले न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने भी ट्वीट किया था और कहा था कि "विस्फोट करने के आरोप" में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और इसकी तीन अभियोजकों द्वारा जांच की जा रही हैं। 

मीडिया ने यह भी कहा कि आयदिन के नाज़िल्ली जिले में तुर्की डोनर कबाब की दुकान में विस्फोट के बाद आग लग गई। फुटेज में घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस दिखाई दे रही हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :तुर्कीएलपीजी गैसअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल