लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 से 59 और मौतें, मृतकों की संख्या 7,662 हुई

By भाषा | Updated: November 22, 2020 14:50 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 22 नवंबर पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण से कम से कम 59 और लोगों की मौत हो गई, जिससे देश भर में कोविड-19 महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 7,662 हो गई, जबकि संक्रमण के 2,600 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2,665 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,74,173 हो गए।

मंत्रालय के अनुसार, लगभग 3,29,828 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं जबकि 1,653 की हालत गंभीर है। कोरोना वायरस के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 37,683 है, जो सितंबर में रहे 6,000 से कई गुना अधिक है।

सिंध में अब तक कोरोना वायरस के 1,62,227 मामले, पंजाब में 1,14,010, खैबर-पख्तूनख्वा में 44,097, इस्लामाबाद में 26,569, बलूचिस्तान में 16,744, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 6,000 और गिलगित-बाल्टिस्तान में 4,526 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में कोविड-19 के लिए अब तक 51,80,026 जांच हुई हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में हुई 38,983 जांच शामिल हैं। देश में संक्रमण दर 6.8 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'