लाइव न्यूज़ :

इमरान खान की पार्टी के 49 वर्षीय सांसद ने रचाई तीसरी शादी, दूसरी से तलाक वाले दिन ही उम्र में आधी से भी कम 18 साल की युवती से किया निकाह

By आजाद खान | Updated: February 12, 2022 09:46 IST

लियाकत ने कहा, 'पिछली रात 18 वर्ष की सईदा दानिया शाह के साथ शादी रचा ली। ये दक्षिण पंजाब के लोधरण से एक सम्मानित सादात परिवार से आती हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देPTI के सांसद आमिर लियाकत हुसैन की तीसरी शादी खूब चर्चा में है।उन्होंने अपने तलाक के दिन ही तीसरी शादी की है। 49 साल के आमिर लियाकत हुसैन ने 18 साल की लड़की से शादी की है।

पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) के सांसद आमिर लियाकत हुसैन (Aamir Liaquat Hussain) ने तीसरी शादी की है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसद ने यह शादी उसी दिन की है जिस दिन उनकी दूसरी पत्नी ने उन्हें तलाक दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि सांसद आमिर लियाकत हुसैन ने जिससे शादी की है वह उनसे उम्र में बहुत छोटी है। आम तौर पर अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तानों के लिए यह नई बात नहीं है। पाकिस्तान में एक से ज्यादा शादी करना लोगों के लिए आम बात है। वहीं इस शादी के बाद सांसद आमिर लियाकत ने इसकी जानकारी दी है और इस नए जोड़े के लिए लोगों से दुआ करने की गुजारिश की है। 

तलाक के दिन ही की तीसरी शादी

जानकारी के मुताबिक, आमिर लियाकत की दूसरी पत्नी सयेदा टूबा (Second Wife Syeda Tuba) ने उन्हें 09 फरवरी को तलाक दिया था और उन्होंने इसी दिन तीसरी शादी भी की है। यही नहीं इनकी शादी एक और कारण से भी काफी चर्चा में है। इन्होंने अपने से छोटी उम्र वाली लड़की से शादी की है। आमिर लियाकत की उम्र जहां 49 साल बताई जा रही है, वहीं उनकी नई दुल्हन का उम्र महेज 18 साल है। उनकी नई पत्नी सईदा दानिया शाह इस शादी से बहुत खुश हैं। 

बचपन से ही करती है सईदा दानिया शाह आमिर लियाकत को प्यार

सईदा दानिया शाह ने बताया कि वे आमिर लियाकत को बचपन से ही प्यार करती हैं। उनका कहना है कि जब कभी भी वो रोती थी तो उनके घर वाले उन्हें आमिर लियाकत को टीवी पर देखा देते थे और वे चुप हो जाती थी। सईदा दानिया शाह ने यह भी कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वे अपने बचपन के प्यार से शादी करने जा रही हैं। वहीं आमिर लियाकत की दूसरी पत्नी ने तलाक के बाद कोर्ट से खुला लेने की भी बात कही है। 

आपको बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद और मशहूर टेलीविजन होस्ट आमिर लियाकत हुसैन के तीसरी शादी पर प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने भी जोड़े को बधाई दी है। 

टॅग्स :पाकिस्तानPTIइमरान खानअजब गजबटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट