लाइव न्यूज़ :

म्यामां में संघर्ष के चलते 4200 लोग थाईलैंड पहुंचे

By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:29 IST

Open in App

बैंकाक, 22 दिसंबर (एपी) म्यामां के सरकारी बलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष के चलते पिछले एक हफ्ते में लगभग 4,200 ग्रामीण सीमापार करके थाईलैंड पहुंच गए हैं। यह जानकारी थाईलैंड सेना के एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

इन ग्रामीणों में 2,500 से अधिक वे व्यक्ति शामिल हैं जो जातीय अल्पसंख्यक करने समुदाय के नियंत्रण वाले क्षेत्र से शुक्रवार को भागकर थाईलैंड आये थे। अप्रैल में भी, म्यांमार के पूर्वी प्रांत करेन के कई हजार ग्रामीण म्यामां सरकार द्वारा हवाई हमले के बाद भागे थे।

आमतौर पर जब ऐसी घटनाएं होती हैं, तो ग्रामीणों को कुछ दिनों के लिए थाईलैंड में रहने की अनुमति दी जाती है और फिर म्यामां वापस भेज दिया जाता है।

करेन उन कई जातीय अल्पसंख्यकों में से एक है जो म्यामां की केंद्र सरकार से अधिक स्वायत्तता के लिए दशकों से संघर्ष कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष रुक-रुक कर होता है, लेकिन फरवरी में सेना के आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा किये जाने के बाद यह और बढ़ गया है।

थाईलैंड के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जनरल कोंगचीप तंत्रवानिच ने कहा कि म्यामां सरकार और जातीय करेन विद्रोहियों के बीच झड़पों के कारण 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक कुल 4,216 ग्रामीणों ने मोई नदी पार करके थाईलैंड में प्रवेश किया।

उन्होंने कहा कि उसमें से 861 वापस चले गए हैं और 3,355 को पश्चिमी सीमा प्रांत टाक के माए सोत जिले में आश्रय दिया गया है। मोई नदी दोनों देशों के बीच सीमा का काम करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल