लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोविड-19 के 3,486 नये मामले, नौ मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 6, 2021 10:12 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, छह अक्टूबर सिंगापुर में कोविड-19 के 3,486 नये मामले सामने आए हैं और बीमारी से नौ और मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के नये मामले में विदेशी कामगारों के लिए बने छात्रावासों में रहने वाले 713 लोग भी शामिल हैं।

मंगलवार को सामने आए मौत के मामलों में छह पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं जिनकी उम्र 64 से 90 वर्ष के बीच थी। इसी के साथ सिंगापुर में कोविड-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 130 हो गया है।

जिन लोगों की मौत हुई उनमें से तीन लोगों को कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगा था, जबकि दो ने टीके की एक खुराक ली थी और चार को दोनों खुराकें मिली हुईं थी। चैनल न्यूज एशिया ने बताया कि सभी को अन्य बीमारियां भी थीं।

अधिकारियों ने बताया कि एक नर्सिंग होम और श्रम प्रधान उद्योगों के प्रवासी श्रमिकों के तीन छात्रावासों की कोविड​​-19 प्रसार में सक्षम समूहों के रूप में कड़ी निगरानी की जा रही है।

यूनाइटेड मेडिकेयर सेंटर में संक्रमण का प्रसार आठ कर्मचारियों और छह निवासियों के बीच हुआ और वर्तमान में यहां 14 मामले हैं। संक्रमण के समूह वाली सूची में रखे गए छात्रावासों में एएसपीआरआई-वेस्टलाइट पापन छात्रावास, टैम्पिन छात्रावास और जुरोंग पेनजुरु छात्रावास 2 हैं।

मंगलवार तक, सिंगापुर में कोविड-19 के कुल 1,09,804 मामले दर्ज किए गए।

इस बीच, पिछले दो हफ्तों में वृद्ध देखभाल केन्द्रों में कोविड-19 के कई मामले सामने आने के बाद, स्वास्थ्य मंत्रालय ने आवासीय देखभाल घरों के दौरे को 24 अक्टूबर तक के लिए रोक दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला