लाइव न्यूज़ :

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3481 नये मामले, 30 की मौत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:19 IST

Open in App

काठमांडू, 11 अगस्त नेपाल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,481 नये मामले सामने आये, जिसके बाद देश भर में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7,95,391 हो गयी है । स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी ।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 30 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10,180 हो गयी है ।

मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 16,656 नमूने की जांच की गयी ।

इसमें कहा गया है कि 1885 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं और इसके बाद देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 6,75,083 हो गयी है ।

आंकड़ों के अनुसार देश में 38,033 मामले उपचारधीन हैं ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डा कृष्णा पौडेल ने बताया कि नेपाल में प्रत्येक चार में से एक व्यक्ति जांच में संक्रमित पाया जा रहा है।

इस बीच नेपाल सरकार ने कोविड-19 टीकों की खरीद के लिये मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक के साथ 19.58 अरब रुपये के रियायती ऋण के करार पर हस्ताक्षर किये है।

इस कोष से नेपाल को कोरोना वायरस टीकों की 1.59 करोड़ खुराक खरीदने में मदद मिलेगी जिससे देश के 68 लाख लोग लाभान्वित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील