लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में आतंकवादी हमलों में 29 लोगों की मौत, 10 पुलिस अधिकारी भी शामिल

By भाषा | Updated: September 10, 2018 00:28 IST

ये हमले तालिबान विरोधी नेता अहमद शाह मसूद की हत्या की 17वीं बरसी की पूर्व संध्या पर हुए हैं। मसूद 11 सितंबर को अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले से दो दिन पहले आत्मघाती हमलावरों के हमले में मारे गए थे। 

Open in App

काबुल, 10 सितंबरः अफगानिस्तान में एक प्रमुख तालिबान-विरोधी नेता की मौत की 17 वीं बरसी पर विद्रोहियों द्वारा किए गए अलग अलग हमलों में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मैदान वार्डक प्रांत के एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तालिबान ने शनिवार को देर रात काबुल के पश्चिम में एक जिला मुख्यालय पर हमला किया। इस हमले में एक जिला प्रमुख सहित 10 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी। इसके बाद वहां मुठभेड़ हुयी।

उन्होंने बताया कि वायु सेना की जवाबी कार्रवाई में दर्जनों विद्रोही मारे गए। उस क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। पश्चिमी हेरात के गवर्नर के प्रवक्ता गिलानी फरहाद ने कहा कि शनिवार को ही एक अन्य घटना में उग्रवादियों ने प्रांत में एक नाके को निशाना बनाया जिसमें नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए।

उन्होंने हमले के लिए तालिबान को दोषी ठहराया और कहा कि मुठभेड़ में करीब 10 विद्रोहियों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। इस बीच एक अन्य घटना में उत्तरी बगलान प्रांत में तालिबान के लड़ाकों ने सुरक्षा नाकों को निशाना बनाया जिससे पांच सैनिकों की मौत हो गयी। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार वहां अब भी मुठभेड़ जारी है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे जा रहे हैं।

प्रांतीय पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में चार पुलिस अधिकारी भी मारे गए। इन हमलों की किसी ने भी ज़िम्मेदारी नहीं ली है। ये हमले तालिबान विरोधी नेता अहमद शाह मसूद की हत्या की 17वीं बरसी की पूर्व संध्या पर हुए हैं। मसूद 11 सितंबर को अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले से दो दिन पहले आत्मघाती हमलावरों के हमले में मारे गए थे। 

टॅग्स :अफगानिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल