लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 27 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाये गए

By भाषा | Updated: February 11, 2021 18:02 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 फरवरी पाकिस्तान में चल रहे कोविड​​-19 निरोधक टीकाकरण अभियान के दौरान करीब 27,000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाये गए हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में चीन के सिनोफार्म से कोरोना वायरस टीके की 500,000 खुराक प्राप्त होने के एक दिन बाद दो फरवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

खान ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीका पहले लगाया जाएगा क्योंकि वे सबसे अधिक जोखिम में हैं।

नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 27,000 कर्मियों को टीके लगाये जा चुके हैं।

एनसीओसी ने कहा कि टीके लगवाने वालों सिंध में 21,121, पंजाब में 4,458, खैबर-पख्तूनख्वा में 691, इस्लामाबाद में 274, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 239, गिलगिट-बाल्टिस्तान में 312 और बलूचिस्तान में 133 कर्मी शामिल हैं।

एनसीओसी ने टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रेरित करने के लिए एक वीडियो भी जारी किया।

इस बीच, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, 57 और व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे देश में मृतक संख्या बढ़कर 12,185 हो गई। वहीं 1,760 की हालत गंभीर है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 559,093 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें