लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारी तूफान और बारिश से 25 लोगों की मौत, 145 घायल, चक्रवात 'बिपरजॉय' भी आ रहा करीब

By भाषा | Updated: June 11, 2023 09:20 IST

आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान में पिछले साल मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ की वजह से 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। दूसरी ओर पाकिस्तन पर चक्रवात 'बिपरजॉय' का भी खतरा मंडरा रहा है।

Open in App

पेशावर: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में भारी बारिश के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और 145 लोग घायल हो गए हैं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कई मकान गिर गए।

वरिष्ठ बचाव अधिकारी खतीर अहमद के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू, लक्की मरवत और करक जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने से कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए।

अहमद ने बताया कि अधिकारी घायलों को इस आपात स्थिति में राहत पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। पाकिस्तान में पिछले साल मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ की वजह से 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इससे करीब तीन करोड़ 30 लाख लोग प्रभावित हुए थे और लगभग 80 लाख लोग विस्थापित हुए थे।

प्राकृतिक आपदाओं के असर को कम करने के लिए सरकार ने शुक्रवार को पेश किए गए अपने राष्ट्रीय बजट के मसौदे में जलवायु संबंधी कार्रवाई के लिए 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर आवंटित किए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बारिश और तूफान के कारण लोगों की मौत होने पर शनिवार को दुख जताया और अधिकारियों को राहत अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।

शरीफ ने अधिकारियों को अरब सागर में आने वाले चक्रवात ‘बिपरजॉय’ से मद्देनजर पहले से आपातकालीन उपाय करने का आदेश दिया। पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि ‘‘गंभीर और तीव्र’’ चक्रवात देश के दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और उसके कारण 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

टॅग्स :पाकिस्तानचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!