लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चीन के अस्पताल में आग लगने से 21 लोगों की हुई मौत, वायरल क्लिप में खिड़कियों से कूदते दिखाई दिए लोग

By आजाद खान | Updated: April 19, 2023 11:51 IST

चीन के एक अस्पताल और फैक्टरी में आग लगने की अलग अलग घटनाओं में कम से कम 32 लोग झुलसकर मर गए हैं। ऐसे में अस्पताल में लगी आग का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोगों को अस्पताल की खिड़कियों पर बैठे या फिर वहां से कूदते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में एक अस्पताल और फैक्टरी में आग लगने से कई लोगों की जान चली गई है। ऐसे में अस्पताल में आग लगने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोगों को अस्पताल की खिड़कियों से कूदते हुए देखा गया है।

बीजिंग:  चीन की राष्ट्रीय राजधानी बीजिंग में मंगलवार को एक अस्पताल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि आग किस कारण लगी है, इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है और मामले में जांच जारी है।  सरकार नियंत्रित ‘चाइना डेली’ की खबर के अनुसार, बीजिंग के फेंगताई जिले में एक अस्पताल के दाखिला भवन में मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई है और 71 लोगों को दूसरी जगहों पर ट्रांस्फर किया गया है।  

खबर में यह भी कहा गया है कि आग के लगने के कारण का पता लागया जा रहा है। इस बीच इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल में फंसे मरीज बाहर निकलने की कोशिश करते हुए दिख रहे है। यही नहीं चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के जिनहुआ शहर के वुई काउंटी में सोमवार को एक और घटना घटी है जिसमें एक फैक्टरी में आग लगने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक अस्पताल की खिड़कियों पर कुछ लोग खड़े है। अस्पताल में आग लगने के कारण वहां मौजूद पुरुष और महिलाएं अस्पताल की खिड़कियों में आ गए है और वहां से बाहर निकलने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो के शुरुआत में एक महिला को खिड़की से कपड़े के सहारे नीचे उतरते और कूदते हुए देखा गया है। 

यही नहीं कई और लोगों को अस्पताल की खिड़कियों पर बैठे चीखते और चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में सीड़ियों के सहारे भी लोगों को नीचे आने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। क्लिप के अगले हिस्से में अस्पताल के बाहर दमकल विभाग की गाड़ियों को भी दिखाया गया है।

चीन के एक फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की हुई मौत

वहीं एक दूसरी घटना में चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के जिंहुआ शहर के वुई काउंटी में एक फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि यहां पर आग सोमवार को दोपहर दो बजकर चार मिनट पर (स्थानीय समयानुसार) लगी थी। ऐसे में घटना की जानकारी मिलते ही दमकल, पुलिस अधिकारी और आपातकालीन चिकित्सा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे थे। 

‘चाइना डेली’ की खबर के अनुसार, मंगलवार तड़के चार बजे तक आग पर काबू पा लेने के बाद दो दौर में तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया और 11 शव का पता चला। हालांकि आग किस कारण लगी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि किसी ज्वलनशील पदार्थों के कारण यह आग लगी है। 

भाषा इनुपट के साथ 

 

टॅग्स :चीनवायरल वीडियोअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा