चीन में हादसाः झील में बस गिरने से 21 लोगों की मौत, 15 घायल, जापान में बाढ़ से 55 मरे

By भाषा | Published: July 7, 2020 08:48 PM2020-07-07T20:48:32+5:302020-07-07T21:33:02+5:30

गुइझू प्रांत में आंशुन नगर सरकार ने एक बयान में कहा कि 15 लोगों को बचाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को भी झील से निकाला गया। लापता यात्रियों को खोजने के लिए प्रयास जारी है।

21 killed, 15 injured as bus plunges into lake in southwest China's Guizhou province 50 dead in Japan floods | चीन में हादसाः झील में बस गिरने से 21 लोगों की मौत, 15 घायल, जापान में बाढ़ से 55 मरे

बस को भी झील से निकाला गया। लापता यात्रियों को खोजने के लिए प्रयास जारी है। (file photo)

Highlightsसड़क के किनारे एक झील में गिर गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोपहर में बस रेलिंग को तोड़ते हुए होंग्शान झील में गिर गई।जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

बीजिंगः दक्षिण-पश्चिमी चीन के गूइझू प्रांत में मंगलवार को एक बस फिसलकर सड़क के किनारे एक झील में गिर गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

चीन की सरकारी मीडिया ने यह रिपोर्ट दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोपहर में बस रेलिंग को तोड़ते हुए होंग्शान झील में गिर गई। गुइझू प्रांत में आंशुन नगर सरकार ने एक बयान में कहा कि 15 लोगों को बचाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को भी झील से निकाला गया। लापता यात्रियों को खोजने के लिए प्रयास जारी है।

जापान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई, दर्जनों लापता

जापान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है और कम से कम एक दर्जन से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। भारी बारिश के कारण दक्षिण जापान के शहरों आई बाढ़ का पानी गलियों में घुस गया जिसके बाद सैनिकों ने लोगों को बचाने के लिए नाव का प्रयोग किया।

जापान के दक्षिणी क्षेत्र किशू में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है जिसके बाद बाढ़ आ गई। अग्नि एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को 49 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। ये सभी नदी के किनारे स्थित कुमामोतो क्षेत्र से थे। फुकुओका में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं, कम से कम एक दर्जन लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ के पानी और खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान में बाधा आ रही है। एक बुजुर्ग महिला ने सरकारी टेलीविजन एनएचके से कहा कि वह बचने के लिए सड़क पर चलने लगी लेकिन बाढ़ का पानी अचानक बढ़कर उनके गले तक पहुंच गया। एक अन्य महिला ने कहा, ‘‘मैं लगभग बह गई थी और मुझे बिजली के एक खंभे को पकड़ना पड़ा।’’ जापान के तीसरे सबसे बड़े द्वीप किशू में करीब 30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Web Title: 21 killed, 15 injured as bus plunges into lake in southwest China's Guizhou province 50 dead in Japan floods

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे