लाइव न्यूज़ :

2024 Nobel Prize in Physiology or Medicine: विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को दिया गया चिकित्सा क्षेत्र का नोबल पुरस्कार, जानिए उनकी उपलब्धि

By रुस्तम राणा | Updated: October 7, 2024 15:34 IST

सोमवार को स्टॉकहोम के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली द्वारा विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई।

Open in App

2024 Nobel Prize in Physiology or Medicine: सोमवार को स्टॉकहोम के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली द्वारा चिकित्सा क्षेत्र के लिए 2024 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई, जिसके तहत विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रोआरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए दोनों को नोबल पुरस्कार से नवाजा गया है। नोबेल असेंबली ने कहा कि उनकी खोज "जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है।" असेंबली ने कहा कि उनकी खोज यह समझने में महत्वपूर्ण है कि मानव सहित जीव किस प्रकार विकसित होते हैं और कार्य करते हैं।

विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा में नोबेल क्यों मिला?

इस साल का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रोआरएनए की खोज के लिए दिया गया, जो एक छोटा अणु है जो जीन गतिविधि को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भले ही हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं में एक जैसे जीन होते हैं, लेकिन मांसपेशियों और तंत्रिका कोशिकाओं जैसी विभिन्न प्रकार की कोशिकाएँ अलग-अलग कार्य करती हैं। यह जीन विनियमन के कारण संभव है, जो कोशिकाओं को केवल उन जीनों को "चालू" करने की अनुमति देता है जिनकी उन्हें आवश्यकता होती है। माइक्रोआरएनए की एम्ब्रोस और रुवकुन की खोज ने इस विनियमन के होने का एक नया तरीका बताया।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारMedicines and Healthcare
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

विश्वट्रंप का सपना हुआ पूरा! वेनेजुला की नेता विपक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया नोबेल पुरस्कार

विश्वक्या वेनेजुएला के नेता मचाडो के हाथों ट्रंप को मिले शांति पुरस्कार? नोबेल इंस्टिट्यूट ने कही ये बात

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यअमानक दवाइयां बाजार में कैसे पहुंच जाती हैं ?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल