लाइव न्यूज़ :

हांगकांग की नेता के बुलावे पर “गुस्सा निकलाने” के लिए 20,000 लोगों ने आवेदन किया

By भाषा | Updated: September 24, 2019 13:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देहांगकांग में तीन महीनों तक लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन हुआ। हजारों लोगों द्वारा सड़क पर उतर कर सरकार विरोधी प्रदर्शन करने के बाद यह पहला मौका है

हांगकांग की नेता ने मंगलवार को कहा कि 20,000 लोगों ने उनके साथ एक वार्ता सत्र में शामिल होने और सरकार पर “अपना गुस्सा निकालने” के लिए आवेदन किया है। हांगकांग में तीन महीनों तक लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन हुआ।

हजारों लोगों द्वारा सड़क पर उतर कर सरकार विरोधी प्रदर्शन करने के बाद यह पहला मौका है, जब सरकार प्रदर्शनकारियों तक पहुंचने की गंभीर कोशिश कर रही है। हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने कहा कि गुरुवार को होने वाली बैठक लोगों के लिए एक अवसर होगी कि वे अपनी बात कह सकें, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी इसमें कोई रुचि नहीं है, क्योंकि उनकी मांग पहले ही पूरी हो चुकी हैं।

लैम ने कहा, “हमने आने वालों से वादा किया है कि विभिन्न पृष्ठभूमि और विभिन्न राजनीतिक विचार वाले लोग खुलकर अपनी राय जाहिर कर सकते हैं, यहां तक कि अपना गुस्सा भी निकाल सकते हैं।” इस सत्र के लिए हजारों लोगों ने आवेदन किया है, लेकिन लैम के साथ दो घंटे के सत्र में शामिल होने के लिए सिर्फ 150 लोगों को ही चुना जाएगा। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल