तालिबान के कारण देश छोड़कर आए 19 अफगान नागरिक क्रोएशिया पहुंचे

By भाषा | Published: August 29, 2021 09:19 AM2021-08-29T09:19:35+5:302021-08-29T09:19:35+5:30

19 Afghan citizens who left the country due to Taliban reached Croatia | तालिबान के कारण देश छोड़कर आए 19 अफगान नागरिक क्रोएशिया पहुंचे

तालिबान के कारण देश छोड़कर आए 19 अफगान नागरिक क्रोएशिया पहुंचे

जागरेब (क्रोएशिया), 29 अगस्त (एपी) तालिबान के खतरे के कारण अपना देश छोड़कर आए 19 अफगान नागरिक क्रोएशिया पहुंचे हैं। क्रोएशिया की पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस बयान में बताया गया कि जो समूह शनिवार शाम को क्रोएशिया पहुंचा, उसमें 10 बच्चों समेत तीन परिवार और एक पुरुष हैं। पुलिस ने बताया कि इन लोगों का संबंध काबुल में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल से है और उनके परिवारों ने क्रोएशिया में शरण दिए जाने का आग्रह किया है। इस संबंध में कोई और जानकारी फिलहाल मुहैया नहीं कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 19 Afghan citizens who left the country due to Taliban reached Croatia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे