लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में मछली पकड़ने वाली नौका और मालवाहक जहाज में भिड़ंत के बाद 17 लोग लापता

By भाषा | Updated: April 4, 2021 09:44 IST

Open in App

जकार्ता, चार अप्रैल (एपी) इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के तटीय जलक्षेत्र में एक मालवाहक जहाज और मछली पकड़ने वाली नौका के बीच भिड़ंत के बाद 17 लोग लापता हो गए।

खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख देदेन रिदवन्स्याह ने रविवार को बताया कि इंद्रमायु जिले के तटीय जलक्षेत्र में शनिवार देर रात मछली पकड़ने वाली एक नौका इंडोनेशियाई मालवाहक जहाज ‘एमवी हाब्को पायनियर’ से टकराने के बाद पलट गई। इस नौका में 32 लोग सवार थे।

समुद्र परिवहन महानिदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि नौका में सवार 15 लोगों को बचा लिया गया तथा स्थानीय मछुआरे और नौसैनिक अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।

रिदवन्स्याह ने बताया कि बोर्नियो द्वीप से कच्चा तेल लेकर आ रहे मालवाहक जहाज को खड़ा कर दिया गया है क्योंकि उसका ‘प्रोपेलर’ मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'