लाइव न्यूज़ :

चीन के जियांग्शी प्रांत में भीषण सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, 22 घायल

By भाषा | Updated: January 8, 2023 10:07 IST

स्थानीय यातायात प्रबंधन ब्रिगेड ने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाएं अकसर चालकों के थके होने और वाहनों के खराब रखरखाव या क्षमता से अधिक सामान ढोने के कारण होती हैं, लेकिन हाल के वर्षों में सख्त नियमों से ऐसी घटनाएं कम हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय यातायात प्रबंधन ब्रिगेड के अनुसार, दुर्घटना जियांग्शी प्रांत के नानचांग शहर के बाहरी इलाके में हुई।यह स्पष्ट नहीं है कि कितने या किस प्रकार के वाहन इसमें शामिल थे और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

बीजिंगः दक्षिणी चीन में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। चीन के वार्षिक चंद्र नववर्ष पर लोग छुट्टियों में बाहर निकलते हैं इसके कारण सड़कों पर भीड़भाड़ रहती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय यातायात प्रबंधन ब्रिगेड के अनुसार, दुर्घटना जियांग्शी प्रांत के नानचांग शहर के बाहरी इलाके में हुई। ब्रिगेड ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कितने या किस प्रकार के वाहन इसमें शामिल थे और इसके कारणों की जांच की जा रही है। इस तरह की दुर्घटनाएं अकसर चालकों के थके होने और वाहनों के खराब रखरखाव या क्षमता से अधिक सामान ढोने के कारण होती हैं, लेकिन हाल के वर्षों में सख्त नियमों से ऐसी घटनाएं कम हुई हैं।

छुट्टियों के समय वाहनों और चालकों तथा यात्रियों की संख्या की स्थिति पर नजर रखने के प्रयासों को बढ़ा दिया जाता है, क्योंकि चीन में चंद्र वर्ष परिवार से मिलने का एक महत्वपूर्ण वार्षिक अवसर होता है और इस मौके पर लाखों प्रवासी अपने गृहनगर लौटते हैं। अधिकतर कोविड-19 प्रतिबंधों के खत्म होने के साथ इस वर्ष 22 जनवरी से शुरू होने वाले सप्ताह भर के त्योहारों के मौसम में बड़ी संख्या में लोगों के यात्रा करने की उम्मीद है। एपी सुरभि नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :चीनसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल