श्रीलंका में भारी बारिश से 16 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

By भाषा | Published: November 10, 2021 12:56 PM2021-11-10T12:56:10+5:302021-11-10T12:56:10+5:30

16 people killed, thousands displaced due to heavy rains in Sri Lanka | श्रीलंका में भारी बारिश से 16 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

श्रीलंका में भारी बारिश से 16 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

कोलंबो, 10 नवंबर (एपी) श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। देश में लगभग एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि पांच हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और उन्होंने अपने रिश्तेदारों या सरकार के राहत केंद्रों में शरण ली है।

केन्द्र ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत डूबने और बिजली गिरने की वजह से हुई हैं। एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है।

श्रीलंका में अक्टूबर और नवंबर में आमतौर पर उत्तरपूर्वी मानसून सक्रिय रहता है। इस साल देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 16 people killed, thousands displaced due to heavy rains in Sri Lanka

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे