लाइव न्यूज़ :

यमन में 1.6 करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: September 23, 2021 14:00 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र , 23 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यमन में 1.6 करोड़ लोग ‘‘भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं’’ और अगर फिर से वित्त पोषण नहीं मिला तो अक्टूबर में युद्धग्रस्त देश में लाखों लोगों के लिए राशन में कटौती की जाएगी।

डेविड बीसले ने बुधवार को यमन मानवीय संकट पर एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि इस साल की शुरुआत में जब विश्व खाद्य कार्यक्रम में वित्त पोषण की कमी हो रही थी तो अमेरिका, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और अन्य दानदाता आगे आए और ‘‘उसकी वजह से हम अकाल और विपत्ति को टाल सके।’’

उन्होंने कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम में फिर से वित्त पोषण की कमी हो रही है और बिना वित्त पोषण के अक्टूबर में 32 लाख और दिसंबर तक 50 लाख लोगों के लिए राशन में कटौती की जाएगी।

मार्च में एक वर्चुअल सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस साल यमन के लिए 3.85 अरब डॉलर की सहायता देने की अपील की थी लेकिन दानदाताओं ने 1.7 अरब डॉलर देने का ही संकल्प जताया था जिसे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ‘‘निराशाजनक’’ बताया था।

यूरोपीय संघ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र से इतर बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में करीब 60 करोड़ डॉलर जुटाए गए।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यमन के लिए मानवीय सहायता के तौर पर 29 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त धन राशि देने की घोषणा की है और यूरोपीय संघ ने कहा कि वह मानवीय और विकासात्मक सहायता के तौर पर करीब 13 करोड़ 90 लाख डॉलर अतिरिक्त धन राशि आवंटित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया