लाइव न्यूज़ :

पुराने पासपोर्ट नहीं लाने के चलते कुछ देर JFK एयरपोर्ट पर फंसे रहे 16 भारतीय-अमेरिकी

By भाषा | Updated: December 23, 2019 13:58 IST

इस महीने की शुरुआत में इस प्रावधान से 30 जून, 2020 तक छूट दी गई थी लेकिन उक्त ओसीआई कार्डधारकों को भारत जाने के लिए उनका पुराना पासपोर्ट साथ लाने को क‍हा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजेएफके हवाईअड्डे पर एअर इंडिया का काउंटर बंद होने में आधे घंटे से भी कम का समय बचा था जब ये 16 यात्री सामुदायिक कार्यकर्ता प्रेम भंडारी के पास पहुंचे। इन सभी भारतीय-अमेरिकियों के पास वैध ओसीआई कार्ड था लेकिन उनके पास उनके पुराने पासपोर्ट नहीं थे।

अमेरिका से नयी दिल्ली आ रहे वैध ओसीआई कार्ड धारक कम से कम 16 भारतीय-अमेरिकियों को रविवार को जॉन एफ केनेडी हवाईअड्डे पर कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि पुराने रद्द पासपोर्ट साथ लेकर नहीं चलने के कारण एअर इंडिया उनके बोर्डिंग पास नहीं बना रहा था।

नये अस्थायी नियमों के मुताबिक, इन यात्रियों को अपने साथ पुराने रद्द पासपोर्ट रखने थे जिसका नंबर उनके भारतीय विदेशी नागरिक (ओसीआई) कार्ड पर अंकित था। इन यात्रियों को इस नये नियम की जानकारी नहीं थी। इस महीने की शुरुआत में इस प्रावधान से 30 जून, 2020 तक छूट दी गई थी लेकिन उक्त ओसीआई कार्डधारकों को भारत जाने के लिए उनका पुराना पासपोर्ट साथ लाने को क‍हा गया था।

हालांकि अधिकारियों ने बताया कि इन नये नियमों के बारे में ज्यादातर ओसीआई कार्डधारकों को नहीं पता है। इन सभी भारतीय-अमेरिकियों के पास वैध ओसीआई कार्ड था लेकिन उनके पास उनके पुराने पासपोर्ट नहीं थे। जेएफके हवाईअड्डे पर एअर इंडिया का काउंटर बंद होने में आधे घंटे से भी कम का समय बचा था जब ये 16 यात्री सामुदायिक कार्यकर्ता प्रेम भंडारी के पास पहुंचे।

भंडारी ने बताया, “ये सभी 16 भारतीय-अमेरिकी आज हवाईअड्डे पर ही फंसे रह जाते और उन्हें अतिरिक्त पैसा चुका कर फिर से टिकट बुक करने के लिए कहा जाता या घर भेज दिया जाता लेकिन अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला, न्यूयॉर्क महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती और एअर इंडिया (उत्तरी अमेरिका) के प्रमुख कमल रोल के उच्च स्तरीय हस्तक्षेप के बाद उन्हें यात्रा की अनुमति दे दी गई।”

चक्रवर्ती के जेकेएफ हवाईअड्डे पर एअर इंडिया को एक ई-मेल लिखने के बाद इन यात्रियों को उड़ान भरने से चंद मिनट पहले विमान में सवार होने की इजाजत दी गई। 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा