लाइव न्यूज़ :

पंजाबः फैक्टरी बॉयलर में विस्फोट, 15 की मौत और कई घायल, इमारत सहित आस-पास के ढांचे ढहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2025 13:05 IST

फैसलाबाद के उपायुक्त राजा जहांगीर अनवर ने संवाददाताओं को बताया कि मलिकपुर इलाके में एक रसायन कारखाने के बॉयलर में शक्तिशाली विस्फोट के कारण एक इमारत सहित आस-पास के ढांचे ढह गए।

Open in App

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट होने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। यह घटना लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर पंजाब के फैसलाबाद जिले में सुबह हुई। फैसलाबाद के उपायुक्त राजा जहांगीर अनवर ने संवाददाताओं को बताया कि मलिकपुर इलाके में एक रसायन कारखाने के बॉयलर में शक्तिशाली विस्फोट के कारण एक इमारत सहित आस-पास के ढांचे ढह गए।

अनवर ने कहा, ‘‘अब तक बचाव दल ने मलबे से 15 शव बरामद कर लिए हैं और सात घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।’’ आयुक्त ने कहा, ‘‘आशंका है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। बचाव दल मलबा हटाने में जुटे हैं। जिले की पूरी मशीनरी बचाव कार्य में जुटी हुई है।’’

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने निर्देश दिया कि ‘रेस्क्यू 1122’, अग्निशमन विभाग और संबंधित एजेंसियों को पूर्ण सहायता प्रदान की जाए। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने रासायनिक कारखाने के बॉयलर में विस्फोट में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया, शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा फैसलाबाद आयुक्त से घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा