लाइव न्यूज़ :

पेशावर में 15 किलोग्राम का बम निष्क्रिय किया गया : पुलिस

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:50 IST

Open in App

पेशावर, 14 अगस्त पाकिस्तान में पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि उसने देश के अशांत उत्तर पश्चिम कबायली इलाके में 15 किलोग्राम वजन वाले बम को निष्क्रिय कर संभावित आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम उरमुर बाला गांव में 132 किलोवोल्ट के बिजली के खंभे में लगाया गया था जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि इस बम में धमाका होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के महीने में किसी अनहोनी की संभावना को रोकने के लिए सूबाई राजधानी पेशावर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि इमाम बाड़ों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है जहां पर मोहर्रम का मातम मनाया जाता है और जुलूस निकाला जाता है।

पुलिस के मुताबिक एक अलग घटना में अफगानिस्तान सीमा से लगते कबायली जिले खुर्रम में प्रतिद्वंद्वी समूह ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वे भूमि विवाद का निपटारा करने के लिए बुजुर्गों की बैठक में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद