लाइव न्यूज़ :

रूस के साइबेरिया में कोयला खदान में आग लगने से 14 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 26, 2021 00:03 IST

Open in App

मॉस्को, 25 नवंबर (एपी) रूस के साइबेरिया में बृहस्पतिवार को एक कोयला खदान में आग लग जाने से कम से कम 14 खनिकों की मौत हो गई और 35 अन्य के लापता होने या मृत होने की आशंका है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

प्राधिकारियों ने बताया कि 11 खनिक मृत पाए गए और तीन बचावकर्मियों की भी बाद में उन खनिकों की खोज के दौरान मौत हो गई जो खदान के काफी भीतर फंसे हुए थे। क्षेत्रीय अधिकारियों ने मृतकों की याद में तीन दिन के शोक की घोषणा की।

केमेरोवो के गवर्नर सर्गेई सिविलयोव ने कहा कि 35 खनिक लापता हैं और उनका सटीक स्थान अज्ञात है।

विस्फोट के खतरे के कारण लगभग 250 मीटर (820 फीट) अंदर भूमिगत खदान में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास बृहस्पतिवार अपराह्न में रोक दिए गए और बचाव दल को खदान से बाहर निकाल लिया गया।

‘इंटरफैक्स’ समाचार एजेंसी ने बताया कि खनिकों के पास आमतौर पर छह घंटे चलने के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति होती है जिसे कुछ और घंटे चलाया जा सकता है। हालांकि खनिकों का ऑक्सीजन किसी भी तरह बृहस्पतिवार देर रात समाप्त हो गया होगा। इस घटना में करीब 50 अन्य खनिक घायल हुए हैं।

रूस की जांच समिति ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में आग की आपराधिक जांच शुरू की है, जिसके कारण मौतें हुईं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जान गंवाने वाले खनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार को घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल