Russia Ukraine War: खारकीव और सुमी से भारतीयों संग अन्य विदेशियों को निकालने के लिए तैयार रूस, 130 रूसी बसें होंगी इस्तेमाल
By मनाली रस्तोगी | Updated: March 4, 2022 12:23 IST2022-03-04T12:20:42+5:302022-03-04T12:23:48+5:30
रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिज़िंटसेव ने गुरुवार को घोषणा की कि 130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन के खारकीव और सूमी से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए तैयार हैं।

Russia Ukraine War: खारकीव और सुमी से भारतीयों संग अन्य विदेशियों को निकालने के लिए तैयार रूस, 130 रूसी बसें होंगी इस्तेमाल
मॉस्को:रूस और यूक्रेन के बीच लगातार नौवें दिन युद्ध जारी है। ऐसे में रूसी समाचार एजेंसी TASS ने बताया है कि 130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन के खारकीव और सुमी से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए तैयार हैं। रूसी समाचार एजेंसी के अनुसार, रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिज़िंटसेव ने गुरुवार को घोषणा की है।
130 Russian buses are ready to evacuate Indian students and other foreigners from Ukraine’s Kharkiv and Sumy to Russia’s Belgorod Region, Russian National Defense Control Center head Colonel General Mikhail Mizintsev announced Thursday: Russian News Agency TASS#RussiaUkraine
— ANI (@ANI) March 4, 2022
बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के चलते कई विदेशी यूक्रेन में फंसे हुए हैं और लगातार अपने वतन वापस जाने की मांग कर रहे हैं। इसमें कई भारतीय भी शामिल हैं। हालांकि, भारत सरकार यूक्रेन के पड़ोसी मुल्कों से ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों और नागरिकों के लिए उड़ानों का इंतजाम कर रही है। यही नहीं, सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद के लिए चार कैबिनेट मंत्रियों को भी पड़ोसी मुल्कों में भेजा है।
ऐसे में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया में हैं तो वहीं किरन रिजिजू स्लोवाक गणराज्य में हैं। इसके अलावा हरदीप पुरी को हंगरी और वीके सिंह को पोलैंड भेजा गया। मालूम हो, रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन की नाटो से बढ़ती निकटता पर महीनों के तनाव के बाद यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। फिलहाल, रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के चलते यूरोपीय संघ के अलावा कई देशों ने रूस को अलग-थलग कर दिया है।