लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सिंध प्रांत में राजमार्ग पर बस पलटने से 13 लोगों की मौत, 32 लोग घायल

By भाषा | Updated: May 20, 2021 11:50 IST

राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही एक बस के पलटने से कम से कम 13 लोगों की मौत

Open in App
ठळक मुद्देराजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही एक बस के पलटने से कम से कम 13 लोगों की मौतसिंध प्रांत के सुक्कुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बृहस्पतिवार को राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रही एक बस के पलटने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, सिंध प्रांत के सुक्कुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ।

खबर के अनुसार, बस मुल्तान से कराची जा रही थी। हादसे के दौरान अधिकतर यात्री सो रहे थे। कई घायलों की हालत गंभीर है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बस में फंसे सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है।

उसके अनुसार, स्थानीय लोगों के यात्रियों को बाहर निकालने के बाद बस को भी ‘क्रेन’ की मदद से सीधा किया गया।

खराब बुनियादी ढांचे और यातायात कानूनों की अवहेलना के कारण पाकिस्तान में ऐसे कई सड़क हादसे होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :पाकिस्तानसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'